बिहार के मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीएम को दिया आदेश, मतदाता सूची पुनरीक्षण में लगे कर्मियों के तबादले पर आया ये फरमान
Published by : Preeti Dayal Updated At : 03 Jul 2025 12:44 PM
Bihar Election 2025 (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच इस कार्य में लगे कर्मियों को लेकर बिहार के मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीएम को सख्त आदेश जारी कर दिया है.
Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर अब बस कुछ ही महीने बाकी रह गए है. तमाम राजनीतिक पार्टियों से लेकर चुनाव आयोग भी तैयारियों में जुटा हुआ है. चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. ताकि पारदर्शी और सही तरीके से चुनाव संपन्न हो सके. इस बीच मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में जुटे कई कर्मियों को लेकर बड़ी खबर आ गई है. दरअसल, बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने सभी प्रमंडलीय आयुक्त और सभी जिलाधिकारियों को बड़ा निर्देश जारी किया है.
मुख्य सचिव ने कर्मियों के तबादले पर लगाई रोक
अपने आदेश में मुख्य सचिव ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े कर्मियों के तबादले पर रोक लगा दी. मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने निर्देश में कहा है कि, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित यह कार्यक्रम राष्ट्रीय महत्व का है, जो सबसे पहले बिहार में क्रियान्वित किया जाना है. ऐसे में सभी डीएम का यह दायित्व है कि इस कार्यक्रम में उनके जिला से संबंधित जो भी पदाधिकारी और कर्मी शामिल हैं, उनकी पूरी उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. किसी भी स्तर पर कोई कमी ना हो, इसका खास ध्यान रखा जा रहा है.
गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील
मुख्य सचिव के निर्देश के मुताबिक, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ ही बीएलओ सुपरवाइजर और बीएलओ की इसमें बेहद ही खास भूमिका है. यहां गौर करने वाली बात यह है कि, बीएलओ सुपरवाइजर और बीएलओ के रूप में पंचायत सचिव, शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका, कचहरी सचिव, टोला सेवक, विकास मित्र कार्यरत हैं. ऐसे में मतदाता सूची से संबंधित काम में शामिल इन कर्मियों के साथ-साथ अन्य कर्मियों का तबादला नहीं किया जाए. वहीं, मुख्य सचिव ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2025 को सफल बनाने की अपील भी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










