ePaper

ट्रेन में चढ़ने के दौरान बदमाशों ने गायब कर दिया दो लाख के गहने

Updated at : 06 Dec 2025 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन में चढ़ने के दौरान बदमाशों ने गायब कर दिया दो लाख के गहने

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस में कोडरमा जाने के लिए चढ़ रही काजल कुमारी के पर्स का चेन खोल कर बदमाशों ने करीब दो लाख रुपये कीमत का गहना गायब कर दिया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस में कोडरमा जाने के लिए चढ़ रही काजल कुमारी के पर्स का चेन खोल कर बदमाशों ने करीब दो लाख रुपये कीमत का गहना गायब कर दिया. काजल करबिगहिया की रहने वाली हैं. ट्रेन जब रफ्तार पकड़ ली तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली. इसके बाद उन्होंने कोडरमा जीआरपी में जीरो एफआइआर दर्ज कराया. वहां से आवेदन पटना जंक्शन रेल जीआरपी पहुंचा और फिर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है. बताया जाता है कि काजल कुमारी अपने पति व बहन के साथ कोडरमा जाने के लिए पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर खड़ी जनशताब्दी एक्सप्रेस में चढ़ रही थी. गेट पर ही भीड़ थी और इसका फायदा उठा कर बदमाशों ने सोने के गहनों को पर्स से गायब कर दिया. इसी प्रकार, भागलपुर के हबीबपुर की रहने वाली जाफरीन खातून का आइफोन बदमाशों ने पटना जंक्शन के समीप ट्रेन संख्या 13334 से चोरी कर लिया. इस संबंध में पटना जंक्शन जीआरपी में केस दर्ज कर रेल पुलिस जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन