दिल्ली के व्यवसायी के घर से आठ लाख के गहने व दो लाख कैश की चोरी

Updated at : 28 Mar 2025 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली के व्यवसायी के घर से आठ लाख के गहने व दो लाख कैश की चोरी

उत्तरी कृष्णापुरी के गांधी पथ स्थित वैशाली एनक्लेव के एक फ्लैट में शातिरों ने करीब 8 लाख के गहने और 2 लाख कैश की चोरी की है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना उत्तरी कृष्णापुरी के गांधी पथ स्थित वैशाली एनक्लेव के एक फ्लैट में शातिरों ने करीब 8 लाख के गहने और 2 लाख कैश की चोरी की है. यह फ्लैट अभिषेक वत्स का है. अभिषेक दिल्ली में व्यवसायी हैं. उनकी मां विनीता मिश्रा इस फ्लैट में रहती हैं. होली के मौके पर विनीता मधुबनी स्थित अपने गांव चली गयी थीं. इधर बुधवार की देर रात बदमाशों ने इनके घर को खंगाल दिया. चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़ने के बाद कमरों की अलमारी, लॉकर और वार्डरोब का लॉक तोड़कर चोरी करीब आठ लाख के गहने और 2 लाख कैश की चोरी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही अभिषेक के साले और पेशे से शिक्षक सुधीश कर्ण मौके पर पहुंच गए. उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पाटलीपुत्र थाना में केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अपार्टमेंट का कैमरा खराब, गार्ड को आ गयी थी नींद पाटलीपुत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंच जांच की. अपार्टमेंट में दो गार्ड हैं. रात में जिस गार्ड की ड्यूटी थी उससे पूछताछ की गयी. गार्ड ने कहा कि उसे नींद आ गयी थी और वह सो गया. सुबह उसे अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि चोरी हो गयी है. अपार्टमेंट में कैमरा लगा हुआ है लेकिन वह खराब है. पुलिस गांधी पथ के अन्य सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन