रणवीर सिंह की फिल्म का क्रेज बरकरार, 24वें दिन फिर उछली धुरंधर 2 की कमाई

Updated:
विज्ञापन
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 24

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 24

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 24: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. 24वें दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला और कुल कलेक्शन 1060 करोड़ के पार पहुंच गया. चौथे हफ्ते में भी फिल्म नई रिलीज पर भारी पड़ रही है.

विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 24: रणवीर सिंह की एक्शन-थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 24वें दिन भी फिल्म की कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. 19 मार्च को सिनेमाघरों में आई यह फिल्म अब चौथे हफ्ते में भी मजबूती से टिकी हुई है.

24वें दिन कमाई में जबरदस्त उछाल

Sacnilk के रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने 24वें दिन यानी चौथे शनिवार को करीब 13.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. यह आंकड़ा पिछले दिन के मुकाबले लगभग दोगुना है, क्योंकि शुक्रवार को फिल्म ने करीब 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वीकेंड आते ही फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है.

1060 करोड़ के पार पहुंचा कुल कलेक्शन

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का कुल कलेक्शन अब 1060 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है. फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अब तक की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों में अपनी जगह बना ली है.

इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को छोड़ा पीछे

रणवीर सिंह की इस फिल्म ने बाहुबली 2, आरआरआर, केजीएफ चैप्टर 2, जवान, पठान और एनिमल जैसी कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या यह फिल्म पुष्पा 2 के आंकड़े को पार कर पाएगी या नहीं.

नई रिलीज का नहीं पड़ा असर

शुक्रवार को रिलीज हुई नई फिल्मों के बावजूद धुरंधर 2 की कमाई पर खास असर नहीं पड़ा है. फिल्म दर्शकों को लगातार सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है, जो इसकी मजबूत कहानी और स्टारकास्ट का नतीजा है.

क्या है फिल्म की कहानी?

यह फिल्म एक स्पाई एक्शन थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह जस्किरत सिंह रंगी के किरदार में नजर आते हैं. कहानी उनके सफर को दिखाती है, जिसमें वह हमजा अली माजरी बनकर दुश्मन देश के अंडरवर्ल्ड में घुसपैठ करते हैं और आतंक के नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करते हैं. फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन का इशारों में वार? समय रैना के जोक के बाद लिखी क्रिप्टिक पोस्ट

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola