Budget 2026 को जदयू ने बताया ऐतिहासिक, राजीव रंजन बोले- बिहार को लगातार मिल रहा केंद्र का सहयोग
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Feb 2026 1:53 PM
Budget 2026: जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने केंद्रीय बजट 2026 को ऐतिहासिक बताते हुए इसे हर वर्ग के लिए लाभकारी करार दिया है. उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल को बिहार के शोषण का दौर बताया और कहा कि मोदी सरकार में राज्य को मिलने वाली सहायता साढ़े तीन गुना बढ़ी है.
Budget 2026: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रवक्ता राजीव रंजन ने केंद्रीय बजट को बिहार और देश के लिए बेहद अहम बताते हुए इसे ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के हर तबके को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इससे सभी वर्गों को लाभ मिलने की उम्मीद है.
राजीव रंजन ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार को इस बार भी निराश नहीं किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के लंबे दौर में बिहार को लगातार नजरअंदाज किया गया और राज्य के साथ अन्याय हुआ. उस समय बिहार का जिस तरह से संसाधनों का उपयोग किया गया, वह दुर्भाग्यपूर्ण रहा.
केंद्र सरकार की तारीफ में क्या बोले राजीव रंजन
जेडीयू प्रवक्ता ने बताया कि पिछले ग्यारह वर्षों में केंद्र सरकार से बिहार को मिलने वाली सहायता में करीब साढ़े तीन गुना की बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में जब भी बिहार ने केंद्र से मदद मांगी, उसे सकारात्मक जवाब मिला. बीते दो केंद्रीय बजट खास तौर पर बिहार के लिए फायदेमंद रहे हैं और कई बड़ी विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है.
राजीव रंजन ने कहा कि राज्य में लगातार विकास के काम हो रहे हैं और सरकार सभी वर्गों के हितों का ध्यान रख रही है. मौजूदा बजट का मकसद हर तबके के अधिकारों और जरूरतों को सुरक्षित करना है.
वित्त मंत्री पर बोले- अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि
राजीव रंजन ने यह भी कहा कि देश की वित्त मंत्री द्वारा लगातार नौवीं बार बजट पेश किया जाना अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. यह पहला मौका है जब किसी महिला वित्त मंत्री को यह अवसर मिला है. उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026 के बजट में कर राहत के जरिए मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति बढ़ाने पर विशेष फोकस किया गया है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बजट में बिहार को क्या मिला
केंद्रीय बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई अहम परियोजनाओं की घोषणा की. ओडिशा में नेशनल वाटरवे विकसित किया जाएगा, जिससे तालचेर, अंगूल, कलिंगनगर और पारादीप पोर्ट को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. शिप रिपेयर इकोसिस्टम के तहत वाराणसी और पटना में मरम्मत केंद्र स्थापित होंगे. वाराणसी-सिलीगुड़ी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर से बिहार के बक्सर, आरा, पटना, कटिहार और किशनगंज को लाभ मिलेगा.
इसे भी पढ़ें: 2047 के विकसित भारत की नींव है यह बजट, सम्राट चौधरी ने बताया दूरदर्शी रोडमैप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










