लालू यादव की जब्त की गई संपत्ति पर स्कूल और अनाथालय बनाना चाहिए, सम्राट चौधरी के बयान का जदयू ने किया समर्थन
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Dec 2025 3:28 PM
गृहमंत्री सम्राट चौधरी की फाइल फोटो
Samrat Choudhary: डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की अवैध संपत्ति पर सरकार स्कूल खोलेगी. उनके इस बयान का जदयू ने समर्थन किया है.
Samrat Choudhary: जदयू के नीरज कुमार ने गृहमंत्री सम्राट चौधरी के लालू यादव पर दिए हालिया बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा, “सम्राट चौधरी ने आज की राजनीतिक आवश्यकता के अनुरूप अपना मंतव्य स्पष्ट किया है. ऐसे लोग जिन्होंने संपत्ति को गलत तरीके से अर्जित किया है, खासतौर पर लालू यादव, जिनको सम्राट चौधरी पंजीकृत अपराधी कहते हैं, कानून के तहत उनकी संपत्ति को समय सीमा के तहत जब्त करके विद्यालय और अनाथालय बनाना चाहिए.”
क्या बोले थे सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव की जब्त की गयी संपत्ति पर सरकार स्कूल खोलेगी. सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद पंजीकृत अपराधी हैं और चारा घोटाले में 950 करोड़ रुपये के मामलों में दोषी ठहराये जा चुके हैं.
सम्राट चौधरी ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कहा कि इडी और सीबीआइ पहले ही उनकी कई संपत्तियों को अटैच कर चुकी हैं. इनमें चिड़ियाघर के पास एक बड़ी बिल्डिंग है, जिस पर 20 वर्षों से ताला लटका है.
सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता के टैक्स से अर्जित घोटाले के पैसों से बनी प्रॉपर्टी पर ताला नहीं लटकने दिया जायेगा और वहां रंगाई पुताई कर सरकारी स्कूल खोला जायेगा, ताकि गरीबों के बच्चों को सीधा लाभ मिले और लालू प्रसाद को भी अच्छा लगेगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
चलेगा स्पीडी ट्रायल
सम्राट चौधरी ने कहा कि गुंडा बैंक और सूदखोरी पर भी अब शिकंजा कसेगा. सूद पर मनमाना ब्याज वसूली बंद होगी और जिस किसी ने अपराध से संपत्ति बनायी है उसकी प्रॉपर्टी जब्त कर स्कूल और जनहित के उपयोग में लाया जायेगा. उन्होंने कहा कि जिनके खिलाफ केस चलाना है, उन पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए स्पीडी ट्रायल होगा. तीन से छह महीने में फैसला होगा और दोषी पाये गये अपराधी सीधे जेल जायेंगे.
इसे भी पढ़ें: बिहार के 30 जिलों में मौसम विभाग का डबल अलर्ट, अगले 48 घंटे ठंड और कोहरे को लेकर चेतावनी जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










