Waqf Bill: वक्फ बिल पर जदयू सांसद का बड़ा बयान, मुस्लिम नेताओं की नाराजगी पर कर दिया बड़ा खुलासा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Apr 2025 6:37 PM

विज्ञापन

Waqf Bill: सांसद संजय झा ने कहा कि गरीब मुसलमानों को अब इसका ज्यादा फायदा मिलेगा. पूरी पारदर्शिता आएगी और सही जगह पैसा लगेगा. इस विधेयक के खिलाफ कई पार्टियों द्वारा सर्वोच्च न्यायालय जाने को लेकर उन्होंने कहा कि यह किसी का अधिकार है. अदालत इसे लेकर तय करे. लेकिन उसका उद्देश्य व्यापक सुधार है. पसमांदा और महिला समाज को ज्यादा लाभ होगा.

विज्ञापन

Waqf Bill: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय झा ने रविवार को कहा कि वक्फ संशोधन को लेकर पार्टी में कहीं कोई नाराजगी नहीं है. उन्होंने कहा कि यह कोई पहली बार संशोधन नहीं हुआ है, इसके पहले भी संशोधन हो चुका है. उन्होंने दावा किया कि बिहार के पसमांदा मुसलमानों के बीच अब बेहतर काम हो पाएगा. पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जदयू नेता ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक लाने का उद्देश्य गरीब मुसलमानों को इसकी सही सुविधा देना है. जेपीसी बनी तो हमारी पार्टी के लोग भी थे. मुस्लिम समाज के लोग भी नीतीश कुमार से मिले.

वक्फ बोर्ड पर उठाये सवाल

संजय झा ने सवालिया लहजे में कहा कि बिहार में सबसे अधिक पसमांदा समाज के मुसलमान हैं, लेकिन क्या वक्फ से उनके बीच कोई काम हुआ है? अस्पताल बना है, स्कूल खुला है? उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इसे लेकर जदयू में कोई नाराजगी नहीं है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2005 के पहले पंचायत चुनाव में आरक्षण था? जब नीतीश कुमार सत्ता में आए, तब आरक्षण मिला. पसमांदा समाज के लोग आज मुखिया और पंचायत समिति के सदस्य बने हुए हैं, वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ही देन हैं. नीतीश कुमार का अपना ट्रैक रिकॉर्ड है.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के 32 जिलों में इस दिन शुरू होने वाला है आंधी-पानी का दौर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

बिहार में 20 साल से कर्फ्यू नहीं लगा

संजय झा ने आगे कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भागलपुर में इतना बड़ा दंगा हुआ, लेकिन न्याय नहीं मिला. जब नीतीश कुमार की सरकार आई तो भागलपुर दंगों के पीड़ितों को न्याय दिया गया. विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भावना भड़काकर वोट लेना और लोगों के लिए काम करना, दोनों में फर्क है. नीतीश कुमार ने काम कर अपनी जगह बनाई है. 20 साल में एक बार भी बिहार में कर्फ्यू नहीं लगा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन