बिहार में JDU का लीडरशिप क्राइसिस गहराया? पोस्टर में उभरे निशांत कुमार, सीएम बनाने की मांग!

निशांत को सीएम बनाने की मांग तेज
JDU Leadership Crisis Bihar : बिहार में JDU के भीतर नेतृत्व संकट गहराता दिख रहा है. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच निशांत कुमार को ‘फ्यूचर CM’ बताने वाला पोस्टर नई सियासी बहस छेड़ रहा है. सवाल ये कि आखिर क्यों जेडीयू के नेता और कार्यकर्ता निशांत को सीएम के रूप में प्रोजेक्ट कर रहे हैं.
JDU Leadership Crisis Bihar : बिहार की राजनीति में जेडीयू इस वक्त अपने लीडरशिप क्राइसिस से गुजर रही है. जिसका असर दिख रहा है. नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति में जा रहे हैं. वो राज्यसभा के लिए चुन लिए गए हैं. 10 अप्रैल को उन्हें राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेना है. मगर, जेडीयू के लिए इस वक्त सबसे बड़ा सवाल सिर्फ सत्ता का नहीं, बल्कि सत्ता में अस्तित्व का है. Nitish Kumar की पार्टी JDU अब एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है जहां नेतृत्व परिवर्तन की आहट ने अंदरूनी राजनीति की हलचल को तेज कर दिया है. इसी चरण में आज JDU दफ्तर के बाहर एक पोस्टर लगाया गया.
पोस्टर ने बढ़ाई अंदरूनी सियासत की गर्मी
इस पोस्टर में Nishant Kumar को ‘फ्यूचर CM ऑफ बिहार’ बताया गया है. इस पोस्टर में यह भी बताने की कोशिश की जा रही है कि नीतीश के बाद निशांत को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाए. पोस्टर में लिखा है नीतीश सेवक… मांगे निशांत… अगली लाइन में यह भी साफ किया गया है कि ‘अब नए चेहरे पर, क्यों करें विचार… अब ‘क्लाइमेट लीडर’ के संकल्पों को पूरा करने के लिए हैं तैयार… सीधे सीधे इस पोस्टर के जरिए यह मांग की जा रही है कि बिहार की सत्ता की जिम्मेदारी निशांत कुमार को सौंपी जाए. यानी जेडीयू कार्यकर्ता नहीं चाहते कि बिहार के सत्ता की कमान बीजेपी के हाथ में और सम्राट चौधरी के कंधों पर जाए.
बीजेपी बनाम JDU अंदरूनी खींचतान तेज
अब इस पोस्टर ने बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है. इस बहस में बड़ी चिंता कार्यकर्ताओं की है. दरअसल, जेडीयू में इस वक्त दो गुट सक्रिय हैं. एक गुट जो बिहार की सत्ता जेडीयू के कब्जे में ही चाहता है. वहीं, दूसरा गुट ऐसा है जो बीजेपी के साथ समायोजित हो गया है. इसमें कौन कौन नेता किस किस गुट में हैं यह धीरे धीरे जाहिर हो जाएगा. दरअसल, जेडीयू के कार्यकर्ता भी गुट में इन कद्दावर नेताओं के खिलाफ खुल कर सामने नहीं आना चाहते हैं.
दो गुटों में बटी दिख रही है JDU
ऐसे में जो पोस्टर लगाए गए हैं वो सिर्फ एक समर्थन का पोस्टर नहीं, बल्कि JDU के भीतर नेतृत्व को लेकर बढ़ती असमंजस की तस्वीर है. जेडीयू कार्यकर्ताओं को चिंता है कि सम्राट चौधरी के सीएम बनने से जेडीयू का प्रभाव कम होगा. जेडीयू के कार्यकर्ता कमजोर होंगे और पार्टी कमजोर हो जाएगी. ऐसे में वो चाहते है कि नीतीश कुमार के बाद नीतीश के बेटे निशांत ही बिहार के डिप्टी सीएम बनें ताकि बिहार में जेडीयू की पकड़ बनी रहे. कार्यकर्ताओं का मनोबल बरकरार रहे है.
नीतीश के ‘एग्जिट प्लान’ से बढ़ी बेचैनी
Nitish Kumar का राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है. ऐसे में सवाल उठ रहा है, क्या बिहार में JDU बिना नीतीश के अपनी पकड़ बनाए रख पाएगी? यही वजह है कि कार्यकर्ता अब ‘उत्तराधिकारी’ की तलाश में खुलकर सामने आने लगे हैं. पोस्टर में जहां एक तरफ नीतीश से CM पद पर बने रहने की अपील है, वहीं दूसरी तरफ निशांत को विकल्प के तौर पर स्थापित करने की कोशिश दिखती है.
Also Read : बिहार के कृषि मंत्री के समधी के घर दनादन फायरिंग, 3 घायल, मौके से खोखा बरामद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Keshav Suman Singh
बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्स.कॉम बतौर असिसटेंट न्यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




