अंतर-महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के गायन और संगीत में जेडी वीमेंस प्रथम
Published by : JUHI SMITA Updated At : 16 Mar 2026 6:45 PM
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2026 के तहत संगीत प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को श्रीअरविंद महिला कॉलेज, पटना के परिसर में किया गया.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित अंतर-महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2026 के तहत संगीत प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को श्रीअरविंद महिला कॉलेज, पटना के परिसर में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो राजीव रंजन, कॉलेज की प्राचार्या प्रो साधना ठाकुर, विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षक डॉ विनीता गुप्ता ने किया. इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू प्रो राजीव रंजन ने छात्राओं को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने के लिए प्रेरित किया. वहीं प्राचार्या प्रो साधना ठाकुर ने सभी आगंतुक प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए जीवन में कला और संगीत के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला. मंच संचालन डॉ वेली सिन्हा और डॉ कोमल वर्मा की ओर से किया गया. प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शास्त्रीय गायक रजनीश कुमार, संतोष और अशोक कुमार शामिल थे.विभिन्न समूहों ने दी प्रस्तुति
प्रतियोगिता के विभिन्न तकनीकी सत्रों में शास्त्रीय गायन एकल में 4 टीमों, सुगम संगीत एकल में 11 टीम, लोक संगीत समूह में 8 टीम ने प्रदर्शन किया. शास्त्रीय गायन एकल श्रेणी में जेडी वीमेंस कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रीअरविंद महिला कॉलेज को द्वितीय और एएन कॉलेज को तृतीय स्थान मिला. सुगम संगीत एकल श्रेणी में भी जेडी वीमेंस कॉलेज प्रथम स्थान पर रहा, वहीं एएन कॉलेज द्वितीय और श्रीअरविंद महिला कॉलेज ने तृतीय स्थान हासिल किया. लोक संगीत समूह प्रतियोगिता में मेजबान श्रीअरविंद महिला कॉलेज ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जेडी वीमेंस कॉलेज को द्वितीय और कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. कार्यक्रम के अंत में संगीत विभाग की डॉ शालिनी शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










