जेडी वीमेंस कॉलेज- सांस्कृतिक उत्सव : शास्त्रीय और लोक नृत्य में छात्राओं ने बिखेरा जलवा
Published by : JUHI SMITA Updated At : 14 Mar 2026 7:21 PM
विज्ञापन
जेडी वीमेंस कॉलेज में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय स्तरीय अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
संवादादाता, पटना
जेडी वीमेंस कॉलेज में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय स्तरीय अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया. कॉलेज की प्राचार्या प्रो मीरा कुमारी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया. मंच संचालन संगीत विभागाध्यक्ष डॉ रीता दास ने किया. इस प्रतियोगिता में एएन कॉलेज, श्रीअरविंद महिला कॉलेज, टीपीएस कॉलेज और कॉमर्स कॉलेज सहित विश्वविद्यालय के कई प्रमुख महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. निर्णायक मंडल में डॉ सोमा चक्रवर्ती, डॉ रमा दास और डॉ संगीता कुट्टी शामिल थीं, जिन्होंने प्रदर्शन की बारीकियों के आधार पर विजेताओं का चयन किया. मौके पर डॉ अर्चना चौधरी और डॉ रेखा दास भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं.विभिन्न श्रेणियों में विजेता रही छात्राओं और उनके कॉलेजों की सूची इस प्रकार है:
शास्त्रीय एकल नृत्य :
प्रथम : आरपीएम कॉलेज, द्वितीय : जेडी वीमेंस कॉलेज, तृतीय : टीपीएस कॉलेज.उपशास्त्रीय एकल नृत्य :
प्रथम : जेडी वीमेंस कॉलेज, द्वितीय : कॉमर्स कॉलेज, तृतीय : बीएस कॉलेज.समूह लोक नृत्य :
प्रथम :जेडी वीमेंस कॉलेज, द्वितीय : कॉमर्स कॉलेज, तृतीय : गंगा देवी महिला कॉलेज.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










