ePaper

चार जिले के 15 प्रखंडों में बेहतर होगी सिंचाई सुविधा

Updated at : 28 Apr 2025 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
चार जिले के 15 प्रखंडों में बेहतर होगी सिंचाई सुविधा

राज्य के औरंगाबाद, अरवल, गया और पटना जिले के 15 प्रखंडों में बेहतर सिंचाई सुविधा के लिए काम करवाया जा रहा है.

विज्ञापन

पटना . राज्य के औरंगाबाद, अरवल, गया और पटना जिले के 15 प्रखंडों में बेहतर सिंचाई सुविधा के लिए काम करवाया जा रहा है. इसे लेकर सोन नदी पर निर्मित इंद्रपुरी बराज के दाएं भाग से निकलने वाली पूर्वी लिंक नहर का 10.20 किमी तक लाइनिंग का काम तेजी से कराया जा रहा है. वर्तमान में किमी 2.80 से 9.75 तक का कार्य पूरा हो गया है, जबकि किमी 9.75 से 10.20 (अंतिम छोर) तक का कार्य प्रगति पर है. क्षेत्र के विभागीय अधिकारी और अभियंता नियमित रूप से स्थल निरीक्षण कर कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की जांच कर रहे हैं, ताकि योजना का कार्य निर्धारित समय पर पूरा कराया जा सके. जल संसाधन विभाग की इस महत्वपूर्ण योजना के पूरा होने पर औरंगाबाद जिले के बारूण, औरंगाबाद, गोह, रफीगंज, ओबरा, दाउदनगर और हसपुरा प्रखंड में सिंचाई सुविधा बेहतर होगी. वहीं, गया जिले के कोंच और टेकारी प्रखंड में सिंचाई सुविधाओं में सुधार होगा. अरवल जिले के कलेर और अरवल प्रखंड सहित पटना जिले के पालीगंज, दुल्हिनबाजार, नौबतपुर, बिहटा और बिक्रम प्रखंडों में बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित होंगे. इसकी अनुमानित लागत राशि 235 करोड़ रुपये है. इससे इन प्रखंडों के किसानों की पटवन की समस्या दूर होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन