कैंपस : इंटर का अंकपत्र, प्रोविजनल व माइग्रेशन सर्टिफिकेट डीइओ कार्यालय भेजा गया

Updated at : 07 Jun 2024 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : इंटर का अंकपत्र, प्रोविजनल व माइग्रेशन सर्टिफिकेट डीइओ कार्यालय भेजा गया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटर वार्षिक परीक्षा 2024 में शामिल विद्यार्थियों का अंकपत्र, प्रोविजनल सर्टिफिकेट, माइग्रेशन, क्रॉस लिस्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय (डीइओ) को भेज दिया गया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटर वार्षिक परीक्षा 2024 में शामिल विद्यार्थियों का अंकपत्र, प्रोविजनल सर्टिफिकेट, माइग्रेशन, क्रॉस लिस्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय (डीइओ) को भेज दिया गया है. प्लस टू स्कूलों के प्रधान अपने प्रतिनिधि के माध्यम से डीइओ कार्यालय से प्राप्त करेंगे. इसके बाद अपने विद्यालय के विद्यार्थियों को वितरित करेंगे. परीक्षा समिति ने कहा है कि यदि किसी विद्यार्थी के अंकपत्र में त्रुटिपूर्ण फोटो हो और अस्पष्ट न हो या दूसरे विद्यार्थी का फोटो मुद्रित हो गया हो, तो वैसे अंकपत्र संबंधित छात्र-छात्रा को हस्तगत नहीं किये जायेंगे. ऐसे त्रुटिपूर्ण अंक पत्र संगत साक्ष्य सहित अपने अग्रसारण पत्र के साथ समिति कार्यालय के अकादमिक भवन अवस्थित संबंधित जिले की परीक्षा प्रशाखा में 18 जून तक अनिवार्य रूप से जमा करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि उसका सुधार करने की कार्रवाई की जा सके. निर्धारित तिथि तक विवरणी जमा नहीं करने की स्थिति में यदि अंक पत्र में फोटो संबंधित त्रुटि रह जाती है, तो इस पर विचार नहीं किया जायेगा और इसकी संपूर्ण जवाबदेही संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रधान की होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन