कृषि भवन की छतों पर सोलर पैनल लगना शुरू

Updated:
विज्ञापन
कृषि भवन की छतों पर सोलर पैनल लगना शुरू

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पटना स्थित कृषि भवन की सभी छतों पर सोलर पैनल स्थापित करने का काम शुक्रवार से शुरू कर दिया गया.

विज्ञापन

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पटना स्थित कृषि भवन की सभी छतों पर सोलर पैनल स्थापित करने का काम शुक्रवार से शुरू कर दिया गया. 19 मई को कृषि भवन में आयोजित कार्यक्रम में छत से परिसर के अवलोकन के दौरान सीएम ने ये निर्देश दिया था. उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इसे शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है. इसका क्रियान्वयन बिहार नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (ब्रेडा) की ओर से किया जा रहा है. एक सप्ताह के अंदर इसे पूर्ण कर लिया जायेगा. कृषि सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि जल्द से जल्द सभी जिला कृषि कार्यालयों एवं सभी प्रखंड कृषि कार्यालयों की छतों पर भी सोलर पैनल लगाने का कार्य पूर्ण किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन