निशांत कल करेंगे JDU ज्वाइन, सीएम नीतीश बोले- मैं राज्यसभा जा रहा हूं, मगर आप लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी

Updated:
विज्ञापन

नीतीश कुमार के बेटे शनिवार को करेंगे पार्टी ज्‍वाइन. सीएम आवास में हुई बैठक के दौरान सभी नेताओं ने दिया समर्थन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nishant Kumar JDU join : बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़. सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बीच उनके बेटे निशांत कुमार शनिवार को जेडीयू ज्वाइन करेंगे. पार्टी बैठक में नेताओं ने हाथ उठाकर समर्थन दिया.

विज्ञापन

इस वक्त बिहार का राजनीतिक पारा हाई है. सीएम हाउस में इस वक्त जेडीयू की अहम बैठक चल रही है. इस बैठक में जेडीयू के सभी बड़े नेता मौजूद हैं. इस दौरान अब तक की सबसे बड़ी खबर ये सामने आ रही है. खबर ये है कि कल यानी शनिवार को नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आधिकारिक रूप से जदयू ज्वाइन कर रहे हैं. जिस पर जेडीयू नेताओं ने अपनी सहमति दे दी है. यह जानकारी पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों के जरिए बाहर आ रही है.

विज्ञापन

सीएम नीतीश बोले- हम सब देख रहे हैं

खबर लिखे जाने तक बैठक जारी थी और नीतीश कुमार अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बैठक के दौरान अपने नेताओं से कहा कि वो राज्यसभा जा रहे हैं लेकिन वो बिहार के तमाम नेताओं और पार्टी के लोगों से जुड़े रहेंगे और वहीं से बिहार की राजनीति को देखेंगे. उन्होंने नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हम सब देख रहे हैं’.

हाथ उठाकर निशांत का किया समर्थन

बैठक के दौरान पार्टी के नेताओं ने निशांत कुमार (Nishant Kumar) को पार्टी में लाने की बात कही. जिसे पार्टी के सभी नेताओं ने सहमति दी. सभी नेताओं ने निशांत कुमार को राजनीति में लाने का समर्थन हाथ उठाकर किया. जिसके बाद यह फैसला लिया गया कि निशांत कुमार कल यानी शनिवार को पार्टी की आधिकारिक सदस्यता ग्रहण करेंगे.

मैं राज्यसभा जा रहा हूं, मगर आप लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी

इस बैठक के दौरान सीएम के साथ अशोक चौधरी, विजय चौधरी, संजय झा सहित तमाम सीनियर नेता मौजूद थे.इस दौरान संजय झा ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के सामने ही कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से कुर्मी और कुशवाहा जाति के कई विधायक नाराज हैं. इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आश्वासन दिया कि ‘मैं राज्यसभा जा रहा हूं, मगर आप लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी. उन्होंने कहा, हम बिहार में ही रहेंगे सब काम होते रहेगा. उन्होंने अपने नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग बिहार के विकास के लिए खूब काम कीजिए हम सब देखते रहेंगे, चिंता मत कीजिए.’


Also Read : 50% आरक्षण से लेकर शराबबंदी तक: सीएम नीतीश के 10 क्रांतिकारी फैसले, जिसने बदली बिहार की सूरत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन