बिहार में रेलवे का मेगा प्रोजेक्ट तैयार, 11 योजनाओं से होगा रेल नेटवर्क का विस्तार

Published by :Preeti Dayal
Published at :13 Apr 2026 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
Indian Railway Mega project ready expand rail network

रेलवे स्टेशन (सांकेतिक तस्वीर)

Indian Railway: बिहार को रेलवे की ओर से खास तोहफा दिया गया है. बिहार में 11 नए रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है. इन प्रोजेक्ट से राज्य में रेल नेटवर्क का विस्तार हो सकेगा. साथ ही बिहार में रेल कनेक्टिविटी पहले से और भी ज्यादा मजबूत हो सकेगी.

विज्ञापन

Indian Railway: बिहार में लगातार रेल कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. इस बीच रेलवे ने खास तोहफा देते हुए 100 रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी दी. इनमें से बिहार के लिए 11 रेल प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाई गई है. इन रेल प्रोजेक्ट के पूरा होने से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और इसके साथ ही रेल नेटवर्क का विस्तार भी हो सकेगा. इस तरह से बिहार के लिए रेलवे की ओर से मेगा प्लान तैयार किया गया है.

रेल प्रोजेक्ट के पूरा होने से फायदा

जानकारी के मुताबिक, भारतीय रेलवे की ओर से 100 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है, जिसकी लागत लगभग 1.53 लाख करोड़ रुपए है. इस प्रोजेक्ट के तहत लगभग 6,000 किलोमीटर से अधिक नई रेल लाइनें बिछाई जायेंगी. इसके अलावा पटरियों का दोहरीकरण और मल्टी ट्रैकिंग का काम भी किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट से वैसे इलाकों के लोगों को फायदा मिल सकेगा, जो अब तक रेल कनेक्टिविटी से पिछड़े हुए हैं.

लॉजिस्टिक हब से भी जोड़े जाने की है तैयारी

साथ ही रेलवे के ‘मिशन 3000 एमटी’ के तहत बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों और लॉजिस्टिक हब को जोड़ा जाएगा. इससे यात्रियों को फायदा मिलने के साथ-साथ माल ढुलाई के क्षेत्र में भी लोगों को फायदा हो सकेगा. सबसे खास बात यह भी होगी कि कई लोगों को इससे रोजगार मिल सकेगा.

बिहार को मिलेगा ये भी फायदा

नई रेल लाइन के बिछने से ग्रामीण इलाके आसानी से बाजार से जुड़ सकेंगे. इसके साथ ही पटरियों का दोहरीकरण होने से ट्रेनों की लेटलतीफी से भी छुटकारा मिल सकेगा. इसके अलावा बिहार में 11 रेल प्रोजेक्ट के पूरा होने से राज्य की इकोनॉमी भी मजबूत हो सकेगी. इस तरह रेलवे की यह घोषणा बिहार के लिए बेहद ही खास मानी जा रही है.

Also Read: किशनगंज रेड लाइट एरिया में पुलिस का छापा, 4 नाबालिग समेत 9 युवतियां कराई गईं मुक्त

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन