इंडियन क्रॉसवर्ड लीग : मोहसिन अहमद ने छठे राउंड में मैथ्यू और एरिक के साथ पोडियम पर जगह बनायी
Author Amber md
Updated:
विज्ञापन

13वें इंडियन क्रॉसवर्ड लीग (आइएक्सएल) के छठे राउंड में अमेरिका के पोर्टलैंड के मैथ्यू मार्क्स ने जीत दर्ज की है.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
13वें इंडियन क्रॉसवर्ड लीग (आइएक्सएल) के छठे राउंड में अमेरिका के पोर्टलैंड के मैथ्यू मार्क्स ने जीत दर्ज की है. कैनसस सिटी के एरिक एगार्ड दूसरे स्थान पर रहे. जहां मैथ्यू ने 10 मिनट 55 सेकेंड में हल पूरा किया. वहीं एरिक ने इसे 12 मिनट 54 सेकेंड में पूरा किया. बेंगलुरु के पूर्व आइएक्सएल चैंपियन मोहसिन अहमद ने 18 मिनट 22 सेकेंड में हल पूरा कर तीसरा स्थान हासिल किया. चेन्नई के मधुसूदन एच और रामकी कृष्णन और बेंगलुरु के सोहिल भगत चौथे स्थान पर रहे. छह राउंड के बाद कुल अंकों की रैंकिंग में एरिक, मैथ्यू और रामकी क्रमश: 597, 596 और 584 अंकों के साथ शीर्ष तीन स्थानों पर बने हुए हैं. मनामा की सौम्या रामकुमार छठे स्थान पर हैं. शीर्ष 10 में तीन विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. मौजूदा आइएक्सएल चैंपियन सश्वत सालगांवकर (पणजी) और पूर्व विजेता वेंकटराघवन एस (मुंबई) भी शीर्ष 10 में शामिल हैं. प्रतिभागी प्रतियोगिता के दौरान किसी भी चरण में वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.सातवां ऑनलाइन राउंड 26 अक्तूबर को होगा
आइएक्सएल का प्रारूप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चरणों में विभाजित है. इसमें 10 ऑनलाइन राउंड और एक ऑफलाइन ग्रैंड फिनाले शामिल है. हर रविवार सुबह 11 बजे www.crypticsingh.com वेबसाइट पर नये संकेतों का ग्रिड अपलोड किया जाता है. सातवां ऑनलाइन राउंड रविवार 26 अक्तूबर को आयोजित किया जायेगा. प्रतिभागियों को सही उत्तर और स्पीड के लिए अंक दिये जाते हैं. 10 ऑनलाइन राउंड पूरे होने के बाद कुल स्कोर के आधार पर शीर्ष 30 प्रतिभागियों को बेंगलुरु में आयोजित ग्रैंड फिनाले में आमंत्रित किया जाता है. विजेता को नेशनल क्रॉसवर्ड चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की जाती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










