मुख्यमंत्री ने किया मौलाना अबुल कलाम आजाद स्मृति स्मारक का लोकार्पण

Updated:
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने किया मौलाना अबुल कलाम आजाद स्मृति स्मारक का लोकार्पण

देश के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न स्व मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को नेहरू पथ, पुनाईचक स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद स्मृति स्मारक का लोकार्पण किया.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना देश के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न स्व मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को नेहरू पथ, पुनाईचक स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद स्मृति स्मारक का लोकार्पण किया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भारत रत्न स्व मौलाना अबुल कलाम आजाद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने भारत रत्न स्व मौलाना अबुल कलाम आजाद द्वारा लिखित पुस्तक ‘आजादी की कहानी’मुख्यमंत्री को भेंट की. इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा, सांसद संजय कुमार झा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद डा खालिद अनवर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डाॅ एस सिद्धार्थ सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों ने भी भारत रत्न स्व मौलाना अबुल कलाम आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन