कोरोना से पिछले 24 घंटे में पटना के छह मरीजों समेत 20 लोगों की मौत, कुल मृतकों की संख्या हुई 369, सूबे में 65.45% हुए ठीक

Updated at : 05 Aug 2020 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
कोरोना से पिछले 24 घंटे में पटना के छह मरीजों समेत 20 लोगों की मौत, कुल मृतकों की संख्या हुई 369, सूबे में 65.45% हुए ठीक

पटना : बिहार में पिछले 24 घंटे में 20 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है. इनमें सबसे अधिक मौत पटना में हुई है. पटना में कुल छह लोगों की मौत कोरोना से हुई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना से मरनेवालों की संख्या बढ़ कर 369 हो गयी है. बिहार में अब तक मिले 64732 कोरोना संक्रमितों में 42370 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं. अर्थात, बिहार में ठीक होनेवालों का प्रतिशत 65.45 हो गयी है.

राजधानी पटना में पिछले 24 घंटे में छह कोरोना मरीज की मौत हुई है. इसके अलावा जमुई में दो, मुजफ्फरपुर में दो, औरंगाबाद में एक, बांका में एक, बेगूसराय में एक, भागलपुर में एक, भोजपुर में एक, गया में एक, जहानाबाद में एक, मधेपुरा में एक, मुंगेर में एक और वैशाली में एक कोरोना मरीज की मौत पिछले 24 घंटे में हुई है.

बिहार में अब तक पटना में 60, भागलपुर में 31, गया में 24, रोहतास में 22, नालंदा में 20, मुंगेर में 18, मुजफ्फरपुर में 15, भोजपुर में 14, पूर्वी चंपारण में 13, समस्तीपुर में 12, बेगूसराय में 11, सारण में 11, दरभंगा में 10 और पश्चिम चंपारण में 10 लोगों की मौत हुई है.

इसके अलावा वैशाली में 09, सिवान में 08, अररिया 07, कैमूर में 07, नवादा में 07, जहानाबाद में 06, औरंगाबाद में 05, खगड़िया में 05, बक्सर में 04, किशनगंज में 04, लखीसराय में 04, पूर्णिया में 04, सीतामढ़ी में 04, अरवल में 03, बांका में 03, जमुई में 03, कटिहार में 03, मधेपुरा में 03, मधुबनी में 02, शेखपुरा में 02, सुपौल में 02, गोपालगंज में 01, सहरसा में 01 और शिवहर में 01 व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बिहार में अब तक कुल 42370 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं. जबकि, वर्तमान में 21992 लोग अब भी कोरोना से संक्रमित हैं. बिहार में अब तक कुल हुई 739078 लोगों के सैंपल की जांच की जा चुकी है. इनमें से 64732 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं.

Posted By : Kaushal Kishor

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन