बिहार में ठनका गिरने से 6 लोगों की मौत, पटना में एक ही परिवार के तीन की उठी अर्थी

सांकेतिक तस्वीर
Bihar Weather: बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं कई जिलों में जानलेवा साबित हुई है. बीते 48 घंटों में वज्रपात की घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे राज्यभर में दहशत का माहौल है.
Bihar Weather: बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जहां एक ओर तेज बारिश और हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर आकाशीय बिजली का कहर जानलेवा साबित हो रहा है. बीते 48 घंटों में राज्य भर में बिजली गिरने की घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं. मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
पटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
सबसे दर्दनाक हादसा पटना के बख्तियारपुर दियारा में हुआ, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान रामानंद राय (60), उनके बेटे सुबोध कुमार (35) और पोते रितेश कुमार के रूप में हुई है. बताया गया कि बारिश के दौरान सभी लोग खेत में काम कर रहे थे और अचानक तेज बारिश से बचने के लिए ट्रैक्टर के नीचे छिप गए. इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं.
पूर्णिया में खेत में काम करते दो महिलाओं की जान गई
रविवार को पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ. जहां खेत में मकई सूखा रही शकीला खातून (40) पर बिजली गिर गई. उनका पति मोहम्मद अंसर उनके साथ था और उसकी आंखों के सामने यह दर्दनाक हादसा हुआ. इसी तरह एक अन्य महिला की भी अलग इलाके में बिजली गिरने से मौत हुई.
समस्तीपुर में बुजुर्ग की जान गई
रविवार की शाम समस्तीपुर जिले में भी एक वृद्ध किसान उदगार चौरसिया (60) की खेत में वज्रपात से जान चली गई. वे शाम को खेत का जायजा लेने गए थे, तभी बारिश शुरू हो गई और बिजली गिरने से उनकी मौके पर मौत हो गई.
21 जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बताया है कि मंगलवार और बुधवार को बिहार के 21 जिलों में तेज हवाएं, मध्यम से भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है. खासकर पटना, समस्तीपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, नालंदा और लखीसराय में अगले 3 घंटे में भारी बारिश हो सकती है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिजली गिरने के दौरान खुले में न रहें, पेड़ के नीचे या खेत में शरण न लें और सुरक्षित स्थान पर शरण लें. थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है.
Also Read: बिहार को जल्द मिलेगी तीसरी अमृत भारत ट्रेन, इस जिले से पंजाब का सफर होगा आसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










