Amrit Bharat Train: बिहार को जल्द मिलेगी तीसरी अमृत भारत ट्रेन, इस जिले से पंजाब का सफर होगा आसान

Updated:
विज्ञापन

Amrit Bharat Train

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Amrit Bharat Train: बिहार को तीसरी अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है. इस ट्रेन को सहरसा से पंजाब के फिरोजपुर के लिए चलाने की बात की जा रही है. फिलहाल इस ट्रेन को सप्ताह में एक बार चलाने की योजना है, क्योंकि अभी एक ही रैक उपलब्ध है.

विज्ञापन

Amrit Bharat Train: बिहार में चुनावी साल होने की वजह से कई बड़े ऐलान हो रहे हैं. राज्य को जल्द ही तीसरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है. तीसरी अमृत भारत ट्रेन का रैक बिहार पहुंच चुका है. इस ट्रेन को सहरसा से चलाया जाएगा. बता दें कि हाल ही में सहरसा से मुंबई के लिए अमृत भारत ट्रेन की शुरूआत की गई है. तीसरी अमृत भारत ट्रेन को पीएम मोदी सहरसा से पंजाब के लिए रवाना करेंगे.

विज्ञापन

खास बात यह है कि तीसरी अमृत भारत ट्रेन का संचालन भी सहरसा से ही किया जाएगा. फिलहाल इस ट्रेन को सप्ताह में एक बार चलाने की योजना है, क्योंकि अभी एक ही रैक उपलब्ध है. आने वाले समय में जब ज्यादा रैक उपलब्ध होंगे, तो इसकी सेवा को बढ़ाया जा सकता है.

ट्रेन का रैक बिहार पहुंच चुका है

सहरसा से चलने वाली इस ट्रेन का रैक पहले ही बिहार पहुंच चुका है और फिलहाल इसे सुपौल जिले के सरायगढ़ में रखा गया है. रेलवे से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन के ऑपरेशन की तारीख और इसके पूरे रूट की जानकारी जल्द ही पब्लिक की जाएगी.

सहरसा को दूसरी अमृत भारत की सौगात

यह ट्रेन सहरसा स्टेशन को मिलने वाली दूसरी अमृत भारत सेवा होगी. इससे पहले सहरसा से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक अमृत भारत ट्रेन शुरू की गई थी, जिसे पीएम मोदी ने ही वर्चुअल हरी झंडी दिखाई थी. इसके अलावा दरभंगा से दिल्ली (आनंद विहार) के बीच भी पहले से एक अमृत भारत ट्रेन चल रही है.

सहरसा स्टेशन पर हो रही तैयारियां

समस्तीपुर रेल मंडल के अधीन आने वाले सहरसा स्टेशन पर ट्रेन के संचालन की तैयारियां जोरों पर हैं. वाशिंग पिट में ट्रेन की धुलाई, सफाई, मेंटेनेंस और ठहराव की व्यवस्था की जा रही है ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके.

(सहयोगी श्रीति सागर की रिपोर्ट)

Also Read: Famous Food Of Bihar: लिट्टी चोखा ही नहीं, ये 5 बिहारी डिशेज भी हैं देशभर में सुपरहिट!

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन