नंदन यादव एनकाउंटर मामला: मांझी ने तेजस्वी पर बोला हमला तो बहन रोहिणी भड़कीं, बोलीं- मानसिक संतुलन डगमगा चुका है

Updated:
विज्ञापन

रोहिणी आचार्य और जीतन राम मांझी की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nandan Yadav Encounter Case: जमुई जिले में छात्रा से बदसलूकी करने वाले आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया. इस मामले में अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. इसे लेकर जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया था, जिसके बाद अब उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने केंद्रीय मंत्री पर तंज कसा.

विज्ञापन

Nandan Yadav Encounter Case: जमुई जिले में छात्रा से बदसलूकी के आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर किया गया. इसके बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा था. एक्स पर मांझी ने लिखा था, तेजस्वी जी कहते रहें हैं ना कि बिहार-यूपी का हर 'यादव' उनका भाई है, उन्हीं में से किसी ने यह काम किया और सरकार को बदनाम किया.

विज्ञापन

रोहिणी आचार्य ने एक्स पर क्या लिखा?

जीतन राम मांझी के इस आरोप के बाद तेजस्वी यादव का साथ देने के लिए उनकी बहन रोहिणी आचार्य सामने आईं. रोहिणी ने एक्स के जरिए जीतन राम मांझी पर हमला किया. रोहिणी ने एक्स पर लिखा, 'बिहार से आने वाले एक उम्रदराज केंद्रीय मंत्री का सोशल मीडिया पर एक पोस्ट देख कर ऐसा लगता है कि बढ़ती उम्र के साथ-साथ उनका मानसिक संतुलन और राजनीतिक विवेक भी पूरी तरह से डगमगा चुका है'.

आगे रोहिणी ने यह भी लिखा, 'जमुई जैसी संवेदनशील और घिनौनी घटना पर दुख जताने या सख्त कार्रवाई की बात करने की बजाय ओछी और घटिया बयानबाजी पर उतर आए हैं मंत्री महोदय. किसी अपराधी का कोई धर्म या उसकी कोई जाति नहीं होती, लेकिन मंत्री महोदय ने जिस तरह से एक अपराधी की हरकत को पूरी 'यादव' जाति से जोड़ कर कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है, वह उनकी बेहद ओछी और जहरीली मानसिकता को दिखाता है. क्या कोई अपराधी किसी जाति विशेष का प्रतिनिधि होता है?'

जीतन राम मांझी ने क्या लिखा था?

जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए एक्स पर लिखा था, HAM बोलते नहीं करके दिखलाते हैं. जमुई वाले मामले की जानकारी तो सबको लग ही गई होगी. पर इसमें हम आपको लेटेस्ट जानकारी दे देते हैं. तेजस्वी जी कहते रहें हैं ना कि बिहार-यूपी का हर 'यादव' उनका भाई है. तो उन्हीं भाईयों में से कुछ भाईयों ने जमुई में लड़की छेड़कर विडियो बनाया था ताकि हमारी सरकार को बदनाम किया जा सके.

आगे जीतन राम मांझी ने यह भी लिखा, 'अब तेजस्वी यादव कहेंगें 'देखिए ना सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया'. मैं अभी भी कहूंगा तेजस्वी जी अपने भाईयों को सचेत कर दीजिए, नहीं तो सम्राट की सरकार किसी को बख्शने वाली नहीं है. 'सम्राट का सुशासन' है भाई'.

तेजस्वी यादव ने लगाए थे गंभीर आरोप

बिहार के जमुई जिले में 19 सितंबर को नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ कुछ लोगों ने बदसलूकी की थी. इससे जुड़ा वीडियो भी बनाया था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर 21 सितंबर को जमकर वायरल हुआ. वीडियो वायरल होने के बाद कई नेताओं के बयान सामने आए.

ऐसे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को निशाने पर लिया था. सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. इसके बाद आज जब आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर कर दिया गया तो केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए हमला किया.

Also Read: बिहार फिल्म शूटिंग का बनेगा नया हब, 100 करोड़ रुपये होंगे खर्च, 50 प्रतिशत तक मिलेगी सब्सिडी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन