ePaper

टायर्ड नेता संभालेंगे विधि व्यवस्था तो आतंक का राज होगा ही : तेजस्वी

Updated at : 17 Jul 2024 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
टायर्ड नेता संभालेंगे विधि व्यवस्था तो आतंक का राज होगा ही : तेजस्वी

उन्होंने कटाक्ष किया कि टायर्ड नेता और रिटायर्ड अधिकारी प्रदेश की विधि व्यवस्था सम्भालेंगे तो यही हश्र होगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाक्रमों का हवाला देते हुए राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में आतंक राज स्थापित हो गया है. उन्होंने कटाक्ष किया कि टायर्ड नेता और रिटायर्ड अधिकारी प्रदेश की विधि व्यवस्था सम्भालेंगे तो यही हश्र होगा. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि मैं निरंतर कह रहा हूं कि बिहार की डबल इंजन पावर्ड सरकार में सत्ता संपोषित, सत्ता संरक्षित और सत्ता प्रायोजित सरकारी अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि वो जब चाहे, जहां चाहे, जैसे चाहे, कैसे भी, किसी की भी हत्या कर सकते है. कहा कि राज्य की एनडीए सरकार सच्चाई स्वीकारने की बजाय वही घिसा-पिटा डायलॉग दोहरती रहती है कि सुशासन का राज है, जबकि प्रतिदिन सैकड़ों लोग आपराधिक घटनाओं में अकाल मौत मारे जा रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन