तमन्नाओं में उलझाया गया हूं...

Updated at : 20 Mar 2025 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
तमन्नाओं में उलझाया गया हूं...

विधान परिषद के सभापति ने भी सदन में सुनायी शायरी, मंत्री पर चुटकी भी ली

विज्ञापन

विधान परिषद के सभापति ने भी सदन में सुनायी शायरी, मंत्री पर चुटकी भी ली संवाददाता, पटना विधान परिषद की दूसरी पाली में बुधवार को शायरियों का दौर चला. इस दौरान विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने भी एक शेर पढ़ा. तमन्नाओं में उलझाया गया हूं… खिलौने देकर फुसलाया गया हूं…क्यों न जाऊं मुंह छिपाकर, भरी महफिल से उठवाया गया हूं…, सभापति की इस शायरी का सदस्यों ने मेज थप-थपाकर स्वागत किया. राजद के डॉ सुनील सिंह सदन में शायरी पढ़ रहे थे. तभी उनको रूकवाकर सभापति ने अपनी शायरी पढ़ी. सभापति ने मंत्री विजय चौधरी पर भी चुटकी ली. विजय चौधरी एक सवाल का जवाब देने के दौरान कह रहे थे कि ये अंतिम बिंदु तक नहीं आ पायेंगे. तभी सभापति ने कहा कि मंत्री जी अभी वंदे भारत पर सवार होकर आये हैं. कर्मचारियों के संदर्भ में एक जानवर का नाम लेने की बात कार्यवाही से हटी : वंशीधर ब्रजवासी कर्मचारियों को लेकर सदन में अपनी बात रख रहे थे. इसी दौरान एक जानवर का नाम लेकर कहा कि इतने पैसे से उसका भी पेट नहीं पल सकता है. कुछ ही क्षण में सभापति ने श्री ब्रजवासी को टोका. कहा कि क्या आप कर्मचारियों की तुलना उस जानवर से कर रहे हैं क्या. सभापति ने तुरंत इसे सदन की कार्यवाही से हटाने का आदेश दिया. सत्ता पक्ष मंत्री का भी प्रतिवेदन पटल पर रख देने का कर रहा था इशारा…. सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार लगातर बोले जा रहे थे. उनका भाषण लंबा हो रहा था. तभी सत्ता पक्ष के सदस्य भी बार-बार प्रतिवेदन को पटल पर रखने का इशारा कर रहे थे. उनके पास बैठे मंत्री से भी संदेश पहुंचवा रहे थे. ये सिलसिला काफी देर तक चला. फिर सभापति ने पटल पर ये प्रतिवेदन रखने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन