पूर्वांचल से जनशताब्दी तक, ट्रेनें डायवर्ट रूट से चलीं, किऊल-जमालपुर-भागलपुर रूट पर बढ़ा ट्रेनों का दबाव

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 29 Dec 2025 8:29 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Howrah Patna Main Line: हावड़ा-पटना मेन लाइन पर टेलवा बाजार हॉल्ट के पास मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से रेल परिचालन प्रभावित हो गया. लगातार दूसरे दिन भी कई यात्री ट्रेनों को डायवर्ट रूट से जमालपुर होकर चलाया गया. हादसे के कारण यात्रियों को देरी और असुविधा का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

Howrah Patna Main Line: हावड़ा-पटना मेन लाइन पर आसनसोल से सीतामढ़ी जाने वाली मालगाड़ी के टेलवा बाजार हॉल्ट निकट रेलवे पुल संख्या 676 समीप दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण दर्जनों ट्रेनों को डायवर्टेड रूट से लगातार दूसरे दिन जमालपुर होकर सोमवार को भी चलाया गया. इसी सिलसिले में मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन अंतर्गत किऊल-जमालपुर-भागलपुर रेलखंड से भी लगभग दर्जन भर डायवर्टेड ट्रेनों का परिचालन सोमवार को होता रहा.

ट्रेनों के बारे में जानिए

रविवार की मध्य रात्रि 15048 डाउन गोरखपुर- कोलकाता टर्मिनल पूर्वांचल एक्सप्रेस 12:05 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि 13128 डाउन कोलकाता टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस मध्य रात्रि 12:41 बजे जमालपुर पहुंची. इसी प्रकार 15049 अप कोलकाता टर्मिनल-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस 2:00 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि 12352 डाउन राजेंद्र नगर-हावड़ा एक्सप्रेस 3:45 बजे जमालपुर आई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अन्य ट्रेनों का क्या हाल रहा

11428 डाउन जसीडीह-पुणे एक्सप्रेस सुबह 4:16 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि 13006 डाउन अमृतसर-हावड़ा मेल सुबह 6:15 बजे जमालपुर आई. 13021 अप हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस सुबह 6:35 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि 13121 अप कोलकाता टर्मिनल-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस सुबह 7:38 बजे जमालपुर से गुजरी. वही 13185 अप सियालदह-जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस 8:24 बजे जमालपुर पहुंची. 12024 डाउन पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस पूर्वाह्न 10:00 बजे जमालपुर पहुंची.

इसे भी पढ़ें: बिहार में कोहरा और ठंड का डबल अटैक, सभी 38 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन