Horror Killing: बहन की लव मैरिज से नाराज था भाई, जीजा के सीने में ठोक दी गोली

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Flood tragedy funeral

Horror Killing: यह वारदात जिले के काशीचक स्थित बौरी गांव में गुरुवार देर रात को हुई. मृतक की पहचान 33 साल के रौशन कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Horror Killing: पटना. बिहार के नवादा जिले में हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है. बहन की लव मैरिज से नाराज युवक ने अपने जीजा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. यह वारदात जिले के काशीचक स्थित बौरी गांव में गुरुवार देर रात को हुई. मृतक की पहचान 33 साल के रौशन कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक के पेट और सीने में दो गोलियां लगी हैं. उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

दे गया था जान से मारने की धमकी

मृतक के भाई राहुल कुमार ने बताया कि रौशन का गांव की एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था. इसी साल 9 मई को दोनों ने आपसी सहमति के साथ शादी भी कर ली थी. तब से लड़की का भाई माधव कुमार उनके घर पर आकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहा था. इसको लेकर काशीचक थाना प्रभारी को लिखित शिकायत भी की गई, लेकिन थाना प्रभारी ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया.

Also Read: Bihar Land Survey: नाकाफी रही ट्रेनिंग, सरकार सर्वे कर्मियों को अब देगी कैथी लिपि की किताब

डीएम से लगायी थी गुहार

राहुल ने आरोप लगाया कि आरोपी माधव की लगातार धमकियों से परेशान होकर रौशन ने डीएम से भी गुहार लगाई थी, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई. अब आरोपी ने रौशन को मौत के घाट उतार दिया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस वारदात के बाद से गांव में तनाव का माहौल है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची. देर रात पुलिस ने गांव में ही कैंप किया. परिजन शव नहीं उठाने देने को लेकर हंगामा करने लगे.

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन