बाढ़ से बचाव की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग, मॉकड्रिल कराने का निर्देश

Updated at : 23 Jun 2024 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ से बचाव की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग, मॉकड्रिल कराने का निर्देश

स्वास्थ्य विभाग ने माॅनसून के दौरान दर्जनों जिलों में आनेवाली बाढ़ की विभीषिका से बचाव को लेकर तैयार रहने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना स्वास्थ्य विभाग ने माॅनसून के दौरान दर्जनों जिलों में आनेवाली बाढ़ की विभीषिका से बचाव को लेकर तैयार रहने का निर्देश दिया है. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बाढ़ प्रभावित जिलों के सभी जिलाधिकारियों और सिविल सर्जनों को निर्देश दिया है. सभी को कहा गया है कि बाढ़ से बचाव को लेकर की गयी तैयारियों का नियमित अंतराल पर मॉक ड्रिल कराया जाये जिससे बाढ़ के दौरान राहत पहुंचाने में आसानी हो. सभी जिलों को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक महामारी रोकथाम समिति के गठन का निर्देश दिया गया है. इस समिति को अपने जिले के संभावित क्षेत्रों का पूर्व के अनुभव के आधार पर चिह्नित करने को कहा गया है. जिलाधिकारियों व सिविल सर्जनों को निर्देश दिया गया है कि गर्भवती महिलाओं की पूर्व से ही पहचान कर ली जाये और इसके लिए डिलिवरी किट और मैटरिनिटी हट की व्यवस्था पूर्व से ही कर ली जाये. साथ ही कुपोषण केंद्र, मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता, सेनेटरी किट का विशेष रूप से योजना तैयार कर ली जाये. बाढ़ प्रभावित जिलों में स्कूल और पंचायत भवन में भी अस्थायी अस्पताल खोला जायेगा. यह अस्थायी अस्पताल तब तक चलते रहेंगे जबतक महामारी पर नियंत्रण नहीं हो जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन