Happy Birthday Lalu Yadav: लालू यादव के जन्म दिन पर कटेगा 78 पौंड का केक, पार्टी के नेताओं ने की भव्य तैयारी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 10 Jun 2025 7:01 PM

विज्ञापन

Happy Birthday Lalu Yadav: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का 78 वां जन्म दिन 11 जून को सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जायेगा. राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर 78 पौंड का केक भी काटा जायेगा. इस दौरान पार्टी के सभी शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन

Happy Birthday Lalu Yadav: लालू यादव के जन्मदिन पर पार्टी ने रणनीति बनायी है कि बिहार के सभी जिलों में इस दिन दलित, वंचित समाज के गांवों एवं टोलों में गरीबों को भोजन कराया जायेगा. गरीब बच्चों के बीच पठन सामग्री दी जायेगी. साथ ही पौध रोपण भी किया जायेगा.

मिठाई बांटी जायेगी

आधिकारिक जानकारी के अनुसार राजद ने सभी जिला अध्यक्षों और जिला प्रधान महासचिवों को इस आशय का दिशा निर्देश दिये हैं कि लालू प्रसाद के जन्म दिन पर 11 बजे से संध्या पांच बजे तक निर्देशित कार्यक्रम कराये जायेंगे. इस तरह के कार्यक्रमों में पार्टी के नेताओं के साथ-साथ पार्टी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे.

जन्म दिन के अवसर पर राजद अपने कार्यकर्ताओं को कुछ संदेश भी दे सकते हैं. लालू प्रसाद के जन्म दिन पर राजद कार्यालय में मिठाई भी बांटी जायेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पुलिस लापरवाह और कामचोर है : लालू

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने राज्य की पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि एनडीए सरकार ने विधि व्यवस्था का अंतिम संस्कार कर दिया है. पुलिस की आलोचना के लिए लापरवाह और कामचोर पुलिस जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया है.

लालू प्रसाद ने लिखा कि शाम पांच बजे से पहले घर में घुसकर ही कितनी हत्याएं हो रही है? उन्होने हत्या के आंकड़े 65 हजार बताये. विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि 20 वर्षों के एनडीए सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल रही है.

उन्होंने बीते रोज की राजधानी पटना में अपराधियों ने दिन-दहाड़े घर में घुसकर मां-बेटी और पिता को गोली मारने की घटना का उदाहरण भी दिया. अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा है कि इस 20 बरसों की सरकार का मुंह काला और सड़कें खून से लाल है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: दाखिल- खारिज के लंबित मामलों पर डीएम का बड़ा निर्देश, कहा- इतने दिन के अंदर मामलों को निपटाएं

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन