राज्य में जीएसटी ट्रिब्यूनल जल्द गठित होने के आसार

Updated:
विज्ञापन
राज्य में जीएसटी ट्रिब्यूनल जल्द गठित होने के आसार

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) ट्रिब्यूनल गठन होने की दिशा में बिहार एक कदम और आगे बढ़ा है. ट्रिब्यूनल के सदस्य के चयन के लिए बनी पटना हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने केंद्र को बिहार से दो नाम भेजे हैं.

विज्ञापन

पटना हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने केंद्र को भेजे दो नाम संवाददाता,पटना वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) ट्रिब्यूनल गठन होने की दिशा में बिहार एक कदम और आगे बढ़ा है. ट्रिब्यूनल के सदस्य के चयन के लिए बनी पटना हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने केंद्र को बिहार से दो नाम भेजे हैं.दरसअल, देश में जीएसटी लागू हुए लगभग साढ़े सात साल से अधिक हो गया है,लेकिन अभी तक ट्रिब्यूनल का गठन नहीं हुआ है.इस कारण से हजारों कारोबारियों और व्यापारियों को परेशानी हो रही है.उन्हें विवाद निबटारे के लिए हाइकोर्ट में जाना पड़ता है. कई वर्षों तक फैसला नहीं होने से कारोबारियों की पूंजी फंसी रहती है. अभी कारोबारियों और व्यापारियों को जीएसटी संबंधित विवाद के निबटारे के लिए हाइकोर्ट के शरण में जाना पड़ता है, लेकिन वहां भी केवल अंतरिम राहत दी जाती है और उन्हें जीएसटी ट्रिब्यूनल में जाने का आदेश दिया जाता है. ट्रिब्यूनल का गठन नहीं होने से राजस्व से संबंधित हजारों मामले अभी लंबित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन