बिहार यूनिट : यादगार बनी 17वीं बिहार विस सदस्यों की ग्रुप फोटोग्राफी

Updated:
विज्ञापन
बिहार यूनिट :    यादगार बनी 17वीं बिहार विस सदस्यों की ग्रुप फोटोग्राफी

17वीं बिहार विधानसभा के सदस्यों की ग्रुप फोटोग्राफी यादगार बन गयी. ग्रुप फोटोग्राफी में सभी दलों के सदस्य एक साथ इकट्ठे हुए और विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव के साथ बुधवार को विधानसभा के विस्तारित उद्यान में तस्वीर खींचवायी.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना

17वीं बिहार विधानसभा के सदस्यों की ग्रुप फोटोग्राफी यादगार बन गयी. ग्रुप फोटोग्राफी में सभी दलों के सदस्य एक साथ इकट्ठे हुए और विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव के साथ बुधवार को विधानसभा के विस्तारित उद्यान में तस्वीर खींचवायी. इस वर्ष अक्तूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाला है. ऐसे में यह तस्वीर उन सदस्यों के लिए यादगार बन जायेगी जिनको सदन में आने का मौका नहीं मिलेगा या फिर से वे जनता का जनादेश लेकर सदन के अंदर प्रवेश पायेंगे. सदन में वक्फ बिल का विरोध करनेवाले विपक्ष के सदस्यों को ग्रुप फोटोग्राफी के लिए विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने मुस्कुराकर आमंत्रित किया. हंगामे के कारण पहली पाली में प्रश्नकाल नहीं चला. हालांकि, सभी सदस्यों के साथ हंगामा करनेवाले विपक्ष के सदस्यों को आसन ने हंसकर कहा – चलिये अभी ग्रुफ फोटोग्राफी करा लिया जाये. सभी सदस्य इसके लिए निकल गये. फोटोग्राफी में सभी सदस्यों पर अपनापन का भाव साफ झलक रहा था. वहां पर किसी के चेहरे पर विरोध की लकीर नहीं थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन