रक्सौल से हल्दिया तक बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, बिहार के 8 जिलों से गुजरेगा, जल्द शुरू होगा जमीन अधिग्रहण का काम

Published by :Paritosh Shahi
Published at :09 May 2025 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
Raxaul to Haldia Greenfield Expressway

Raxaul to Haldia Greenfield Expressway

Raxaul to Haldia Greenfield Expressway: केंद्र सरकार ने बिहार से पश्चिम बंगाल तक एक नए छह लेन के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दी है. यह रक्सौल से हल्दिया पोर्ट तक जुड़ेगा. लगभग 54 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह एक्सप्रेसवे 2028 तक बनकर तैयार हो जायेगा.

विज्ञापन

Raxaul to Haldia Greenfield Expressway: बिहार के रक्सौल से पश्चिम बंगाल के हल्दिया पोर्ट तक छह लेन वाला एक आधुनिक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तैयार किया जाएगा. इसकी लंबाई करीब 650 से 719 किलोमीटर के बीच होगी और निर्माण पर लगभग 54,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस परियोजना को 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसके अलाइनमेंट को स्वीकृति दे दी है और जल्द ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

कहां-कहां से होकर गुजरेगी सड़क

यह एक्सप्रेसवे बिहार के पूर्वी चंपारण से शुरू होकर शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर और जमुई होते हुए झारखंड के देवघर, दुमका और जामताड़ा जिलों से गुजरते हुए पश्चिम बंगाल के हल्दिया पोर्ट तक पहुंचेगा. कुल मिलाकर यह मार्ग बिहार में लगभग 70 किलोमीटर तक फैला होगा.

बेहतर कनेक्टिविटी

यह एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे होगा जिससे बीच रास्ते में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी और यह दोनों ओर से सुरक्षित रहेगा. इस सड़क के निर्माण से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच संपर्क बेहतर होगा. नेपाल, कोलकाता और पटना तक की यात्रा समय और दूरी में कटौती के साथ आसान हो जाएगी. रक्सौल से हल्दिया की यात्रा महज 13 घंटे में पूरी की जा सकेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

व्यापार और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

हल्दिया पोर्ट नेपाल के व्यापार का एक अहम केंद्र है, लेकिन अब तक वहां तक कोई नेशनल हाईवे नहीं था. इस एक्सप्रेसवे के बनने से व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. इसके साथ ही एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक विकास की संभावना बढ़ेगी और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.

गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे को भी मिली मंजूरी

सड़क परिवहन मंत्रालय ने गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक बनने वाले 568 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के अलाइनमेंट को भी मंजूरी दे दी है. इसमें 84 किलोमीटर उत्तर प्रदेश और 417 किलोमीटर बिहार में शामिल होगा. यह सड़क गोरखपुर से देवरिया, कुशीनगर और बिहार के आठ जिलों से होकर गुजरेगी. इस एक्सप्रेसवे के बनने से यात्रियों का समय बचेगा.

इसे भी पढ़ें: जयमाला के टाइम दुल्हन को देख थर-थर कांपने लगा दूल्हा, थाने में हुआ हैरान करने वाला खुलासा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन