राजद के इफ्तार में राज्यपाल और पारस ने की शिरकत

Updated:
विज्ञापन
राजद के इफ्तार में राज्यपाल और पारस ने की शिरकत

राजद के दावत-ए- इफ्तार में पिछले साल की तुलना में कुछ अधिक संख्या में रोजेदार एवं अन्य लोग दिखायी दिये.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना राजद के दावत-ए- इफ्तार में पिछले साल की तुलना में कुछ अधिक संख्या में रोजेदार एवं अन्य लोग दिखायी दिये. अब्दुल बारी सिद्दीकी के सरकारी आवास में परंपरागत रिवाज के हिसाब से इफ्तार का आयोजन हुआ. बेशक यह आयोजन इफ्तार की दावत का था, लेकिन सियासी खिचड़ी खूब पकी. यहां से निकले सियासी संदेशों के मायने भी खास रहे. इफ्तार के दौरान मौलाना हसीब एकरामुल हक ने मगरीब की नमाज अदा करायी.मगरिब की नमाज के पहले रोजे और रमजान की अहमियत को तफसील से बताया गया. सामूहिक दुआ की गयी. इस इफ्तार में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ,पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और रालोजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस मौजूद रहे. शीर्ष राजद नेताओं ने सभी का स्वागत किया. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने इफ्तार में शामिल होकर इसकी गरिमा को बढ़ा दिया. राज्यपाल उस समय पहुंचे जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद वहां से निकल आये थे. लालू प्रसाद सपरिवार करीब 40 मिनट वहां रुके. इफ्तार में राजद के अधिकतर विधायक और एमएलसी मौजूद रहे. कांग्रेस के एक-दो और वाम दलों के कई विधायक पहुंचे हुए थे. हालांकि, कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की ना मौजूदगी ने सियासी जानकारों को जरूर चौंकाया. इफ्तार से कांग्रेस की यह दूरी विशेष चर्चा का विषय बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन