व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या के बाद खुद मैदान में उतरे DGP, पुलिस मुख्यालय की निगरानी में जांच कराने का निर्देश

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 05 Jul 2025 10:08 PM

विज्ञापन

बिहार के डीजीपी विनय कुमार

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार रात चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका की बाइक सवारों द्वारा उनके आवास के पास गोली मारकर हत्या के बाद पैदा हुए हालात को नियंत्रित करने के लिए बिहार पुलिस के (DGP) डीजीपी विनय कुमार ने मोर्चा खुद संभाल लिया है. उन्होंने न केवल घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया, बल्कि सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि प्रमुख व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. वहीं पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल से इस मामले को देख रही है.

विज्ञापन

अनुज शर्मा/ पटना. बिहार के (DGP) डीजीपी विनय कुमार ने साफ कहा है कि पटना की इस हाई-प्रोफाइल हत्या की जांच मुख्यालय की निगरानी में होगी और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस हर संभावित पहलू पर तेजी से काम कर रही है. उन्होंने गांधी मैदान क्षेत्र में मौके का जायजा भी लिया और फॉरेंसिक रिपोर्ट, तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड जैसे हर साक्ष्य को गंभीरता से खंगालने का निर्देश दिया.

खेमका हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खेमका हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और पटना सेंट्रल जोन के अनुभवी अधिकारियों को शामिल किया गया है. डीजीपी के अनुसार, इस टीम को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे हर कोण से जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करें. इस हत्या के बाद राज्य भर में व्यापारी वर्ग में असुरक्षा की भावना को देखते हुए डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी को आदेश जारी किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों पर विशेष निगरानी रखें और व्यवसायियों के इलाकों में पुलिस-पेट्रोलिंग बढ़ाएं.

पुलिस को देर से मिली सूचना

खेमका परिवार द्वारा घटना के करीब दो घंटे बाद पुलिस के मौके पर पहुंचने के आरोप से इनकार किया है. विनय कुमार ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा, पुलिस कार्रवाई में देरी का कोई सवाल ही नहीं है. दरअसल, घटना की जानकारी शुक्रवार देर रात करीब 12.30 बजे पुलिस तक पहुंची. शुक्रवार रात 11 बजकर 40 मिनट पर गोलीबारी होने के बाद परिवार के सदस्य उन्हें (खेमका) कंकड़बाग इलाके में एक निजी अस्पताल ले गए, जिसमें करीब 30 से 35 मिनट लगे.

हत्यारों की जल्द होगी गिरफ्तारी

अस्पताल के अधिकारियों ने ही पुलिस को सूचना दी. वरिष्ठ अधिकारी रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर घटनास्थल पर पहुंचे. डीजीपी विनय कुमार ने कहा, यह घटना बेहद गंभीर है. इसे केवल एक आपराधिक वारदात के रूप में नहीं देखा जा सकता. अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. मुख्यालय स्वयं जांच की प्रगति पर निगरानी रखेगा.

Also Read: बिहार के सभी जिलों में इस महीने से चलेगी पिंक बस, पहले चरण में 500 महिला चालकों को दी जाएगी ट्रेनिंग

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन