Gold Silver Rate Today: रक्षाबंधन से पहले सोने ने पकड़ी रफ्तार, 1.05 लाख के करीब पहुंची कीमत, निवेश करने से पहले जान लें ट्रेंड…

Published by : Preeti Dayal Updated At : 07 Aug 2025 2:30 PM

विज्ञापन

पटना में सोने-चांदी की कीमत में उछाल

Gold Silver Rate Today: पटना में जिस तरह सोने की कीमत बढ़ रही है, उसे देखते हुए अगले कुछ हफ्तों में दाम और बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है. खासकर सितंबर और अक्टूबर में जब त्योहारों का सीजन रहेगा, तब सोने की कीमत नए रिकॉर्ड पर पहुंच सकती है.

विज्ञापन

Gold Silver Rate Today: पटना में जैसे-जैसे त्योहारों का मौसम नजदीक आ रहा है, सोने-चांदी की मांग और कीमत दोनों बढ़ती जा रही हैं. अगस्त की शुरुआत में ही इनकी कीमतों में तेज उछाल देखा गया है. खासकर सोने में जबरदस्त तेजी है, जबकि चांदी की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं. दोनों धातुओं की कीमत एक लाख रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है. आने वाले दिनों में यह तेजी जारी रह सकती है, जिसका असर ग्राहकों की जेब पर साफ दिख रहा है.

त्योहारों में और बढ़ सकती है कीमत

पटना के ज्वेलरी बाजार में इन दिनों काफी हलचल है. एक्सपर्ट्स की माने तो, रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी, दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे त्योहार आने वाले हैं, जिससे सोने-चांदी की मांग तेजी से बढ़ रही है. दूसरी तरफ अमेरिका की टैरिफ नीति और अंतरराष्ट्रीय हालात के चलते निवेशक गोल्ड को सुरक्षित विकल्प मानकर खरीदारी कर रहे हैं. इसी वजह से सोने की कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं.

आज सोने की कीमत

गुरुवार को पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 1,01,700 रुपये है. अगर इस पर जीएसटी जोड़ दिया जाए, तो कुल कीमत 1,04,751 रुपये हो जाती है. इसके अलावा 22 कैरेट सोना 94,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 77,200 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिना जीएसटी के बिक रहा है.

आज चांदी का भाव

पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के मुताबिक, आज चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. फिलहाल एक किलो चांदी ₹1,14,000 में बिक रही है. जीएसटी जोड़ने पर इसकी कीमत ₹1,17,420 प्रति किलो हो जाती है. वहीं हॉलमार्क वाली चांदी के गहनों की कीमत ₹112 प्रति ग्राम चल रही है.

ये हैं पुराने गहनों को एक्सचेंज रेट…

अगर आप पुराने सोने के गहनों को बदलना चाहते हैं, तो 22 कैरेट के गहनों का एक्सचेंज रेट ₹91,500 प्रति 10 ग्राम है. वहीं 18 कैरेट वाले पुराने गहनों के बदले ₹74,700 में मिल रहे हैं. चांदी के गहनों की बात करें तो हॉलमार्क वाली चांदी का एक्सचेंज रेट ₹109 प्रति ग्राम है, जबकि बिना हॉलमार्क वाली चांदी ₹107 प्रति ग्राम में बदली जा रही है.

(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)

Also Read: Kal Ka Mausam: 8 अगस्त को इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन