Gold Silver Rate Today: बिहार में सोने की रफ्तार हुई तेज, 3000 रुपये उछला दाम, जानिए आज सर्राफा बाजार में कीमत

Author :Preeti Dayal
Published by :Preeti Dayal
Updated at :12 Aug 2025 3:05 PM
विज्ञापन
Gold Silver Price Today rise know price in market

पटना में सोने-चांदी की कीमत

Gold Silver Rate Today: पटना में त्योहारों के मौसम में सोना-चांदी के दाम बढ़ गए हैं. 24 कैरेट सोना 1,01,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,16,000 रुपये प्रति किलो बिक रही है. यह निवेशकों के लिए मुनाफे का मौका है.

विज्ञापन

Gold Silver Rate Today: पटना में फेस्टिवल सीजन शुरू होते ही सोना-चांदी के दाम बढ़ गए हैं. रक्षाबंधन के बाद से दोनों धातुएं अपने ऊंचे स्तर पर हैं, जिससे लोग खरीदारी से पहले सोचने को मजबूर हैं. हालांकि, आज सोने के दाम में हल्की गिरावट आई है. लेकिन इसका असर खास नहीं है. वहीं, सोना-चांदी में निवेश करने वालों के लिए यह मुनाफा कमाने का समय माना जा रहा है.

चढ़ गए सोने-चांदी के दाम

विशेषज्ञों की माने तो, वैश्विक मांग बढ़ने, डॉलर के कमजोर होने से और कच्चे तेल के महंगे होने से निवेशकों ने कीमती धातुओं में ज्यादा पैसा लगाया है, जिसकी वजह से इनके भाव इतनी ऊंचाई पर पहुंच गए हैं.

जानिए आज सोने के दाम

पटना के ज्वेलरी बाजार में आज 24 कैरेट सोना 1,02,700 रुपये से घटकर 1,01,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. जीएसटी जोड़ने पर इसकी कीमत 1,04,648 रुपये प्रति 10 ग्राम होती है. 22 कैरेट सोना 94,000 रुपये और 18 कैरेट सोना 77,000 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.

जानिए चांदी के ताजा दाम

आज चांदी की कीमत भी ऊंचाई पर है. एक किलो चांदी 1,16,000 रुपये में मिल रही है, जिस पर जीएसटी जोड़ने के बाद दाम 1,19,480 रुपये हो जाता है. हॉलमार्क चांदी के गहने 114 रुपये प्रति ग्राम बिक रहे हैं.

ये है आभूषणों का एक्सचेंज रेट…

22 कैरेट पुराने सोने के गहनों का एक्सचेंज रेट 91,500 रुपये है, जबकि 18 कैरेट पुराने सोने के गहने 74,500 रुपये में बदले जा रहे हैं. हॉलमार्क चांदी के गहनों का रेट 111 रुपये प्रति ग्राम और बिना हॉलमार्क वाले गहनों का रेट 109 रुपये प्रति ग्राम है.

पिछले 10 दिनों में बढ़े दाम

पटना के ज्वेलरी बाजार में पिछले 10 दिनों में सोना-चांदी के भाव चढ़े हैं. 1 अगस्त को 24 कैरेट सोना 99,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 10 अगस्त को बढ़कर 1,02,700 रुपये हो गया. वहीं, 1 अगस्त को चांदी 1,15,000 रुपये प्रति किलो थी, जो 10 अगस्त को 1,16,000 रुपये पर पहुंच गई.

(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)

Also Read: Tourist Places In Bihar: बिहार बन रहा लोगों के लिए फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट, 2 करोड़ से ज्यादा सैलानी पहुंचे, टॉप पर राजगीर

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन