Gold-Silver Price Today: ग्राहकों और निवेशकों के लिए शानदार मौका, सोने-चांदी की बिक्री में मचेगी लूट, जानिए रेट
Published by : Preeti Dayal Updated At : 19 Jun 2025 10:33 AM
Gold-Silver Price Today (सांकेतिक फोटो)
Gold-Silver Price Today: बिहार के ग्राहकों और निवेशकों के लिए बड़ा मौका है. दरअसल, सोने-चांदी के कीमत में काफी दिनों के बाद बुधवार को गिरावट हुई. जिसके बाद आज भी दोनों (सोने-चांदी) की कीमत में स्थिरता बनी रहेगी.
Gold-Silver Price Today: बिहार में सोने और चांदी की खरीद को लेकर लूट मचने वाली है. राजधानी पटना की बात करें तो, सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में लगातार बढ़ोतरी बनी हुई थी. ऐसे में बुधवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने के लिए मिली. वहीं, आज भी सोने की कीमत में स्थिरता देखी जाएगी. चांदी की कीमत में तो, पहले ही गिरावट हुई थी, जो आज भी जारी रहेगी. यानी कि, सोने-चांदी की खरीद-बिक्री के लिए यह अवसर सुनहरा माना जा रहा है.
सोने की कीमत
एक्सपर्ट की माने तो, आने वाले दिनों में एक बार फिर सोने की कीमत में उछाल हो सकता है. अनुमान लगाया जा रहा है कि, रेट में स्थिरता नहीं बनी रहेगी. ऐसे में अभी ही सोने-चांदी में निवेश का अच्छा मौका माना जा रहा है. कीमत की बात करें तो, आज पटना में 24 कैरेट सोना 99500 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. अगर इसमें जीएसटी जोड़ दिया जाता है तो, इसकी कीमत 102485 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. इसके साथ ही 22 कैरेट सोने की कीमत बिना जीएसटी जोड़े 92500 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 75600 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
चांदी की कीमत
इधर, चांदी की कीमत की बात की जाए तो, इसके रेट में पिछले कुछ दिनों से लगातार स्थिरता बनी हुई है. ऐसे में आज चांदी 107000 रूपये प्रति किलो बिक रही है. यदि जीएसटी जोड़ दिया जाए तो, इसकी कीमत 110, 210 रूपये है. तो वहीं, हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 105 रुपए प्रति ग्राम हो रही है.
सोने-चांदी के एक्सचेंज रेट
सोने-चांदी के एक्सचेंज रेट की बात करें तो, 22 कैरेट वाले पुराने सोने 90000 रूपये में एक्सचेंज किए जा सकते हैं तो वहीं 18 कैरेट वाले पुराने सोने 73100 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. चांदी की बात करें तो, हॉलमार्क वाले चांदी 102 रूपये प्रति ग्राम जबकि बिना हॉलमार्क वाले चांदी 100 रूपये प्रति ग्राम में एक्सचेंज होंगे. इस तरह से आज सोने-चांदी के रेट में बदलाव दिख सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










