Bihar Train News: नई दिल्ली स्टेशन पर नहीं रुकेगी सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस, श्रावणी मेला जाने वालों के लिए बड़ा फैसला
Published by : Preeti Dayal Updated At : 19 Jun 2025 9:52 AM
Saharsa-Amritsar Garib Rath Express (सांकेतिक फोटो)
Bihar Train News: सहरसा और अमृतसर के बीच चलने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है. दरअसल, यह ट्रेन अब नई दिल्ली स्टेशन के बजाय दिल्ली स्टेशन पर रुकेगी. इसके अलावा श्रावणी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को लेकर भी बड़ा निर्णय लिया गया है.
Bihar Train News: रेलवे की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है. सहरसा और अमृतसर के बीच चलने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस अब नई दिल्ली स्टेशन पर नहीं रुकेगी. बड़ा बदलाव करते हुए यह तय किया गया है कि, सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस अब दिल्ली स्टेशन पर रुकेगी. 17 अगस्त 2025 से अमृतसर से खुलने वाली अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस(गाड़ी संख्या-12204) आदर्श नगर दिल्ली, दिल्ली, दिल्ली शाहदरा और साहिबाबाद के रास्ते चलायी जायेगी. ऐसे में यह गाड़ी नई दिल्ली के बजाय दिल्ली स्टेशन पर 10:50 पर पहुंचेगी और 11:05 बजे रवाना हो जायेगी.
सहरसा से खुलने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस की टाइमिंग
तो वहीं, 18 अगस्त 2025 से सहरसा से खुलने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-12203) साहिबाबाद, दिल्ली शाहदरा और दिल्ली-आदर्श नगर दिल्ली के रास्ते चलेगी. यह गाड़ी नई दिल्ली की बजाय दिल्ली स्टेशन पर 1:55 पर पुंचेगी और 2:10 तक रवाना हो जाएगी. बता दें कि, इसे लेकर सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने यह सूचना दी है. इसतरह से यह बड़ा बदलाव किया गया. इसके अलावा श्रावणी मेला को देखते हुए भी बड़ी तैयारी की गई है. दरअसल, श्रावणी मेले को देखते हुए रेलवे ने गया और कामाख्या के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 15619/15620 गया-कामाख्या-गया एक्सप्रेस को सुल्तानगंज स्टेशन पर रुकने की व्यवस्था की है.
श्रावणी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को फायदा
खबर की माने तो, गया-कामाख्या-गया एक्सप्रेस को लेकर यह नियम 11 जुलाई 2025 से 9 अगस्त 2025 तक लागू रहेगा. सुल्तानगंज स्टेशन पर दो मिनट के लिए यह ट्रेन रुकेगी. ट्रेन की टाइमिंग की बात करें तो, गाड़ी सं. 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस शाम 5:45 बजे सुलतानगंज स्टेशन पहुंचेगी और 5:47 बजे आगे के लिए रवाना होगी. तो वहीं, गाड़ी सं. 15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस रात 12:11 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी और 12:13 बजे आगे जाएगी. बता दें कि, इससे श्रावणी मेले में जाने वाले यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी. इसके साथ ही भीड़ को काफी हद तक कंट्रोल भी किया जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










