Gandhi Maidan Patna: अंग्रेजों की पसंदीदा थी ये जगह, आजादी की लड़ाई से लेकर राजनीतिक रैलियों तक हर इतिहास को समेट रखा है इसने

Published by : Preeti Dayal Updated At : 17 Aug 2025 10:33 AM

विज्ञापन

पटना का गांधी मैदान

Gandhi Maidan Patna: पटना का गांधी मैदान जिसे शुरुआत में बांकीपुर लॉन कहा जाता था. यह जगह अंग्रेजों की भी पसंदीदा हुआ करती थी क्योंकि ब्रिटिश अफसर यहां घुड़सवारी करने आते थे. सुबह से शाम तक लोग यहां वक्त गुजारा करते थे. यह जगह हर राजनीतिक रैलियों का गवाह रहा है.

विज्ञापन

Gandhi Maidan Patna: गांधी मैदान सिर्फ एक खुला मैदान नहीं, बल्कि बिहार के बदलते दौर का गवाह रहा है. आजादी की लड़ाई से लेकर बड़े-बड़े आंदोलनों की शुरुआत यहीं से हुई. चाहे कोई विशाल रैली हो या फिर किसी बड़े कार्यक्रम का आयोजन, राजधानी में सबसे पहले यही मैदान चुना जाता है. शहर के बीचों-बीच होने की वजह से सुबह से शाम तक यहां लोगों की आवाजाही लगी रहती है.

यहां से गूंजी बदलाव की आवाज

गांधीजी से लेकर सुभाष चंद्र बोस, जयप्रकाश नारायण, आडवाणी और नरेंद्र मोदी तक लगभग हर बड़े नेता ने यहां से अपनी आवाज बुलंद की है. जब-जब देश या बिहार में बदलाव की लहर उठी, जनता का कदम सबसे पहले इसी मैदान की ओर बढ़ा है.

इसी मैदान में फहराया गया था पहली बार तिरंगा

जानकारी के मुताबिक, 5 मार्च 1947 को महात्मा गांधी ने यहां प्रार्थना सभा की थी. आजादी मिलने पर 15 अगस्त 1947 को पहली बार इसी मैदान में तिरंगा फहराया गया. यह वही जगह है जहां राष्ट्रकवि दिनकर ने अपनी कविता सुनाकर लोगों को जोश से भर दिया था.

यहीं से उठी थी संपूर्ण क्रांति की लहर

कहा जाता है कि गांधी मैदान की सबसे ऐतिहासिक सभा 5 जून 1974 को हुई थी. उस दिन शाम को लाखों युवा जेपी को सुनने जुटे थे. इसी सभा में पहली बार उन्होंने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया और यहीं से उन्हें लोकनायक की पहचान मिली. इसके बाद यह मैदान बड़े-बड़े आयोजनों और सभाओं का केंद्र बन गया. आज भी इसकी अहमियत कम नहीं हुई है.

आज भी कायम है अहमियत

आज भी गांधी मैदान की अहमियत बरकरार है. यह सिर्फ ऐतिहासिक घटनाओं की यादें समेटे नहीं है, बल्कि आज के दौर में भी बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों, राजनीतिक रैलियों और खेलकूद आयोजनों का मुख्य केंद्र बना हुआ है. शहर के बीचों-बीच होने की वजह से लोग सुबह-शाम यहां सैर और आराम के लिए आते हैं. बदलते समय में भी यह मैदान पटना की पहचान और लोगों की भावनाओं से गहराई से जुड़ा हुआ है.

(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)

Also Read: Vande Bharat Express: आज से हफ्ते के इतने दिन जमालपुर से हावड़ा के लिए चलेगी वंदे भारत ट्रेन, दिखाई गई हरी झंडी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन