Bihar Special train: दीपावली और छठ पर रेलवे ने चलाई चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें समय और रूट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Oct 2024 8:42 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Special train: त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने चार जोड़ी विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है.
Bihar Special train: दीपावली और छठ के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये रेलवे ने चार जोड़ी विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को त्योहारों में सुगम यात्रा का अवसर मिलेगा. इन ट्रेनों में कोटा-दानापुर-कोटा स्पेशल गाड़ी संख्या 09803/09804 जो कोटा और दानापुर के बीच चलने वाली इस ट्रेन का रूट गुना, सागर, कटनी, प्रयागराज छिवकी, और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरेगा. यह ट्रेन कोटा से 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक हर रविवार और गुरुवार को चलेगी, जबकि दानापुर से 28 अक्टूबर से 11 नवंबर तक हर सोमवार और शुक्रवार को चलेगी. ट्रेन का प्रस्थान समय कोटा से रात 9:25 बजे है और अगले दिन शाम 8 बजे यह दानापुर पहुंचेगी.

वापसी रूट
वापसी में दानापुर से रात 9:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 10:25 बजे कोटा पहुंचेगी. इस ट्रेन में 19 तृतीय एसी कोच लगाये गये हैं. इसके अलावा पटना-न्यूजलपाईगुड़ी-पटना स्पेशल गाड़ी संख्या 05739/05740 जो न्यूजलपाईगुड़ी और पटना के बीच यह स्पेशल ट्रेन सिलीगुड़ी, किशनगंज, कटिहार, बरौनी, और मोकामा के रास्ते चलेगी. इस ट्रेन का परिचालन 2 नवंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को किया जायेगा. यह ट्रेन न्यूजलपाईगुड़ी से सुबह 5 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 5:40 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में पटना से शाम 7:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 9:30 बजे न्यूजलपाईगुड़ी पहुंचेगी. इसमें प्रथम एसी का 1, द्वितीय एसी के 2, तृतीय एसी के 6, इकोनॉमी एसी का 1, और शयनयान के 6 कोच लगाए गये हैं.

कटिहार-दौरम मधेपुरा-कटिहार स्पेशल (Katihar-Dauram Madhepura-Katihar Special)
कटिहार और दौरम मधेपुरा के बीच चलने वाली इस ट्रेन का रूट पूर्णिया, बनमनखी, जानकीनगर, और मुरलीगंज से होकर गुजरेगा. यह ट्रेन 28 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी. कटिहार से इस ट्रेन का प्रस्थान समय शाम 7 बजे है, और यह रात 10 बजे दौरम मधेपुरा पहुंचेगी. वापसी में दौरम मधेपुरा से रात 10:45 बजे प्रस्थान कर रात 2:30 बजे कटिहार पहुंचेगी.
कटिहार-छपरा-कटिहार स्पेशल (Katihar-Chhapra-Katihar Special)
कटिहार और छपरा के बीच यह स्पेशल ट्रेन नवगछिया, मानसी, खगड़िया, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर और सोनपुर से होते हुये चलेगी. यह ट्रेन कटिहार से 27 अक्टूबर से 28 नवंबर तक हर गुरुवार, रविवार और सोमवार को चलेगी, जबकि छपरा से 28 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर शुक्रवार, सोमवार और मंगलवार को चलेगी. कटिहार से प्रस्थान का समय शाम 4 बजे है और यह रात 12:20 बजे छपरा पहुंचेगी.
वापसी में छपरा से सुबह 4:30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12:30 बजे कटिहार पहुंचेगी. इस ट्रेन में द्वितीय एसी का 1, तृतीय एसी के 3, शयनयान के 12, और साधारण के 5 कोच लगाए गए हैं. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र का कहना है कि ये स्पेशल ट्रेनें त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने में सहायक सिद्ध होंगी.
इसे भी पढ़ें: 29 से 31 अक्टूबर तक नौ मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक, इस वजह से लिया गया फैसला
Bihar Weather: 30 अक्टूबर तक बिहार में बारिश की संभावना, जानें IMD ने वेदर अपडेट में क्या बताया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










