Patna News: तेज आवाज में डीजे बजाकर कर रहे थे शराब पार्टी, अर्धनग्न अवस्था में दो युवती समेत चार गिरफ्तार

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 03 Jan 2025 10:09 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: पटना में एक अपार्टमेंट से आपत्तिजनक हालत में दो युवती समेत चार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. चारो तेज आवाज में डीजे बजाकर शराब पार्टी कर रहे थे.

विज्ञापन

Patna News: पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के किदवईपुरी स्थित रघुवंशन अपार्टमेंट के कमरा नंबर 402 से शराब पार्टी करते आपत्तिजनक अवस्था में दो युवती समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. तेज आवाज में डीजे बजाकर चारों शराब पार्टी कर रहे थे. इससे अपार्टमेंट में रहने वाले अन्य लोगों को काफी परेशानी हो रही थी. उन्होंने इसकी सूचना बुद्धा कॉलोनी थाने को दी.

पुलिस से ही भीड़ गईं युवतियां

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो दोनों युवक और युवतियां पुलिस से ही भिड़ गयीं. वे पुलिस को धमकी देकर जाने को कहने लगे. किसी तरह पुलिस ने सभी को गाड़ी में बैठा कर थाने लाया. गिरफ्तार आरोपितों में अंशु कुमार, अभिषेक कुमार उर्फ बिट्ट और दो लड़कियां शामिल हैं. अंशु कुमार पेशे से इंजीनियर है. इसी फ्लैट में ज्ञान टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड का ऑफिस चलता है. सूत्रों के अनुसार चारों इसी ऑफिस में काम करते हैं.

बताया जा रहा है कि अंशु कुमार काफी रसूख वाला है. इस मामले को दबाने के लिए पैरवी थाने तक पहुंच रही थी. सूत्र ने बताया कि सभी को छोड़ने के लिए एक इंस्पेक्टर ने भी पैरवी की, लेकिन थानाध्यक्ष ने सभी को जेल भेज दिया.

Also Read: नंबर प्लेट से किए छेड़छाड़ तो मिलेगी इतने साल तक की सजा, कभी न करें ये गलतियां

पुलिस ने क्या कहा?

थानाध्यक्ष सदानंद साह ने बताया कि बुधवार देर रात सूचना मिली कि रघुवंशम अपार्टमेंट के 402 नंबर फ्लैट से तेज आवाज में गाना बज रहा है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि वहां शराब पार्टी और डांस चल रहा था. कमरे में शराब की बोतल पड़ी हुई थी. सभी नशे की हालत में थे. पहले तो सभी पुलिस को देखकर घबरा गए. बाद में एक लड़का धमकाने लगा. किसी तरह से चारों को काबू करके थाना लाया गया. शराब पीकर हंगामा करने के जुर्म में चारों को जेल भेज दिया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन