गोली मार कर जख्मी करने के मामले में चार गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jun 2024 1:40 AM

विज्ञापन

दानापुर. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नासरीगंज फक्कर महतो घाट पर छापेमारी कर चार अपराधियों को एक पिस्टल, चार गोली व एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

दानापुर. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नासरीगंज फक्कर महतो घाट पर छापेमारी कर चार अपराधियों को एक पिस्टल, चार गोली व एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. जबकि दो नामजद आरोपी फरार हैं. एएसपी दीक्षा ने बताया कि दो बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने 27 मई की देर रात थाना के पास दो युवकों को गोलीमार दिया था. इस मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया. एएसपी ने बताया कि सोमवार रात गुप्त सूचना मिली कि नामजद आरोप नासरीगंज फक्कर महतो घाट के पास जुटे हैं. सूचना पर थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी कर चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सूरज कुमार व शाहिद इमलीतल, धोबी टोला के आकाश कुमार व आयुष कुमार भट्ठीपर के निवासी हैं. एएसपी ने बताया कि पुरानी आपसी रंजिश व वर्चस्व को लेकर आकाश केसरी को गोली मार कर जख्मी किया गया था. गोलीबारी में एक और युवक को गोली लगी थी. उन्होंने बताया कि दो नामजद आरोपी फरार है. जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन