पटना एयरपोर्ट : एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली और बेंगलुरु के लिए फ्लाइट सेवा की शुरू

Published by : AMBER MD Updated At : 11 Oct 2025 7:31 PM

विज्ञापन

दीवाली और छठ पर्व के अवसर पर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों की सुविधा के लिए पटना से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए एक-एक नयी फ्लाइट की सेवा शुरू करने की घोषणा की है.

विज्ञापन

-18 से 26 अक्तूबर तक प्रतिदिन मिलेगी फ्लाइट सेवा

संवाददाता, पटना

दीवाली और छठ पर्व के अवसर पर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों की सुविधा के लिए पटना से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए एक-एक नयी फ्लाइट की सेवा शुरू करने की घोषणा की है. नयी फ्लाइट सेवा यात्रियों को 18 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक प्रतिदिन मिलेगी.

एयरलाइंस ने त्योहारी सीजन में दिल्ली से पटना और बेंगलुरु के लिए हवाई सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट सेवा प्रदान की है. त्योहारी सीजन में हवाई यात्रा की डिमांड बढ़ती देख एयरलाइंस कंपनियां फ्लाइट की संख्या में बढ़ोतरी कर रही हैं. 18 से 26 अक्तूबर के बीच पटना से दिल्ली के लिए विमानाें की कुल संख्या 17 हाे जायेगी. वहीं बेंगलुरु के लिए नौ विमानों की सुविधा यात्रियों को मिलेगी. एयरलाइंस की ओर से शुरू की जाने वाली नयी फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू कर दी गयी है. इससे पहले नौ अक्तूबर को ही स्पाइसजेट ने दिल्ली और बेंगलुरु के लिए एक-एक नयी उड़ान शुरू की है. दिल्ली और बेंगलुरु सेक्टर के बीच एयर टिकट की मांग अधिक होने की वजह से एयरलाइंस नयी सर्विस शुरू कर रही है. फिलहाल पटना एयरपोर्ट से प्रतिदिन 45 जोड़ी विमानों का ऑपरेशन हो रहा है. 18 अक्तूबर से यह संख्या बढ़कर 47 हो जायेगी.

एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली और बेंगलुरु की नयी फ्लाइट का समय

विमान संख्या- सेक्टर- प्रस्थान- आगमन

आइएक्स 1053- दिल्ली-पटना – सुबह 9: 30- 11: 20 बजे दिन

आइएक्स 1054- पटना- दिल्ली- सुबह 11:55- दोपहर 1: 45 बजे

आइएक्स 2651- बेंगलुरु- पटना – सुबह 9:00 बजे – सुबह 11:45

आइएक्स 2651- पटना- बेंगलुरु – दोपहर 12:20 बजे- दोपहर 3:10

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन