ePaper

Patna News : जेपी गंगापथ क्षेत्र में बनेंगे पांच बड़े मैदान, कम होगा गांधी मैदान पर दबाव : सम्राट चौधरी

Updated at : 09 Apr 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
Patna News : जेपी गंगापथ क्षेत्र में बनेंगे पांच बड़े मैदान, कम होगा गांधी मैदान पर दबाव : सम्राट चौधरी

गांधी मैदान पर दबाव कम करने के लिए जेपी गंगा पथ क्षेत्र में पांच बड़े मैदान बनाये जायेंगे. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बैठक में इसके लिए भूमि की संभावना की तलाश करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना में गांधी मैदान में होने वाली गतिविधियों का दबाव कम करने के लिए जेपी गंगा पथ क्षेत्र में पांच बड़े मैदान विकसित किये जायेंगे. इसके लिए उन्होंने नगर विकास विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों को भूमि की संभावना तलाशने का निर्देश दिया. वह बुधवार को पटना जिला मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की जिला संचालन समिति की समीक्षा बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पटना में तेज विकास के साथ नये मैदान विकसित करने की जरूरत है, ताकि लोगों को गांधी मैदान का विकल्प मिल सके. समीक्षा बैठक में नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्र और बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने भी अपने विचार रखे.

योजना को लागू करने में दोहराव नहीं होना चाहिए

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बैठक में इस बात जोर दिया कि सड़क, भवन निर्माण या विकास की किसी योजना को लागू करने में दोहराव नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि एक ही काम को दो एजेंसियों से या बार-बार कराने से संसाधन और समय की बर्बादी होती है. इसे विभागों के बीच बेहतर तालमेल करके बहुत-कुछ बचाया जा सकता है. उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि समग्र शहरी विकास योजना के अंतर्गत यदि कोई सड़क मुख्य सड़क से 300 मीटर तक की छूट रही हो, तो उसमें विस्तार किया जायेगा, ताकि सड़क संपर्क पूरा हो. उन्होंने कहा कि समग्र शहरी विकास योजना में सड़क के साथ नाला भी बनना चाहिए. जब सड़क-नाला निर्माण की योजनाएं पूरी तरह स्पष्ट हों, तभी किसी योजना का शिलान्यास कार्यक्रम रखा जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mithilesh kumar

लेखक के बारे में

By Mithilesh kumar

Mithilesh kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन