ePaper

Firing In Patna: पटना रजिस्ट्री ऑफिस में चली गोली, 2 लोग घायल, जानिए कैसे हुई पूरी घटना

Updated at : 27 Jun 2025 4:11 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar

Bihar (सांकेतिक)

Firing In Patna: बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां, रजिस्ट्री ऑफिस में फायरिंग के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. घटना में 2 लोग घायल हो गए. जिसके बाद पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.

विज्ञापन

Firing In Patna: राजधानी पटना से बड़ी खबर है जहां, रजिस्ट्री ऑफिस में गोली चली. देखते ही देखते पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. लोग अपनी-अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इस घटना में 2 लोग घायल हो गए. जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया. बता दें कि, राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना इलाके अंतर्गत छज्जूबाग स्थित रजिस्ट्री ऑफिस की यह पूरी घटना है. इधर, घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

इस तरह हुई पूरी घटना

इधर, घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, आज दोपहर में ही यह घटना हुई. सब कुछ सामान्य चल रहा था. लेकिन, अचानक फायरिंग हो गई. तेज आवाज सुनकर लोग इधर-उधर जान बचाने के लिए भागने लगे. तो वहीं, देखते ही देखते दो लोग घायल होकर जमीर पर गिर पड़े. खबर की माने तो, घायलों में एक रजिस्ट्री ऑफिस में तैनात सुरक्षाकर्मी है तो वहीं दूसरा व्यक्ति रजिस्ट्री कार्य के लिए पहुंचा था. दोनों घायलों का इलाज पीएमसीएच में कराया जा रहा है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

यह भी बताया जा रहा है कि, यह गलती से हुई फायरिंग थी. दरअसल, घटना की सूचना पर पटना सेंट्रल एसपी दीक्षा घटनास्थल पर पहुंची. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि, गार्ड की रायफल को संभालने में लापरवाही हुई और गोली गलती से चल गई. घटना को लेकर मैदान थाने के अधिकारी और एफएसएल टीम पहुंची है. पूरी घटना को लेकर जांच की जा रही है. हर एंगल से जांच-पड़ताल जारी है.

कैसी है घायलों की हालत ?

इधर, पीएमसीएच में इलाजरत घायलों को लेकर कहा जा रहा है कि, उनकी हालत स्थिर है. दोनों डॉक्टर की देख-रेख में हैं. बता दें कि, घटना को लेकर पटना रजिस्ट्री ऑफिस में काफी देर तक काम बाधित हो गया था. हालांकि, पुलिस के द्वारा स्थिती को सामान्य किया गया. घटना को लेकर पुलिस की जांच में क्या कुछ सामने आता है, यह देखना होगा.

Also Read: Bihar Crime: बिहार में भतीजे ने चाचा को पीट-पीटकर मार डाला, इससे पहले अपने पिता और चाची की भी कर दी थी हत्या, जानें वजह

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन