Bihar Crime: बिहार में भतीजे ने चाचा को पीट-पीटकर मार डाला, इससे पहले अपने पिता और चाची की भी कर दी थी हत्या, जानें वजह

घटना से जुड़ी तस्वीर
Bihar Crime: औरंगाबाद जिले में एक भतीजे ने अपने ही चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इससे पहले उसने अपने पिता और चाची की भी हत्या कर दी थी. पुलिस ने मामले की जांच के बाद युवक को हिरासत में ले लिया. साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई.
Bihar Crime: बिहार के औरंगाबाद से खबर सामने आई है जहां, एक मनचले युवक ने अपने ही चाचा की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. यह मामला जिले के फेसर थाना क्षेत्र के पोखराहां पंचायत अंतर्गत दिल मोहम्मद गंज गांव की है. मृतक की पहचान रामनाथ यादव (65 वर्ष) के रूप में हुई है. आज सुबह ही इस घटना को अंजाम दिया गया. घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि, मृतक रामनाथ यादव का भतीजा राजू कुमार नशीली पदार्थ का सेवन करता है. जब परिजन उसे नशीली पदार्थ का सेवन करने से मना करते हैं तो, वह गुस्सा हो जाता है और ईंट-पत्थर से हमला कर देता है.
चाची और पिता की भी की थी हत्या
पूरे मामले को लेकर बताया गया कि, घटना के बाद मौके पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे. रामनाथ यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि, करीब 12 वर्ष की उम्र में राजू की तबीयत खराब हुई थी. इसके बाद से वह अपना दिमागी संतुलन खो बैठा. वह कब क्या करता किसी को कुछ पता नहीं चलता है. पांच साल पहले उसने अपने चाची बिखैनिया देवी की भी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. इसके बाद तीन साल पहले उसने अपने ही पिता रामदास यादव की भी हत्या कर दी थी. दिमागी संतुलन खराब होने के बाद से वह किसी को अपना नहीं समझता था.
प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग
परिजनों ने यह भी कहा कि, जब से उसकी तबीयत खराब हुई है तब से वह अक्सर कोई ना कोई घटना को अंजाम देते रहता है. दिमागी संतुलन खोने के बाद से उसने अपने घर के ही तीन सदस्यों की हत्या कर दी है. मनचला होने के कारण कोई भी लोग उससे कुछ बोल नहीं पते और ना ही उससे झगड़ा करते हैं. इधर, घटना की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे जिला पार्षद व राजद नेता अनिल यादव ने कहा कि, घटना बहुत दुखद है. जब से राजू का दिमागी संतुलन बिगड़ा है तब से वह मारपीट की घटना को अंजाम देते रहता है. दिमागी संतुलन खराब होने का फायदा उठाकर उसने अपने ही घर के तीन लोगों की हत्या कर दी. उन्होंने जिला प्रशासन से राजू पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.
पुलिस ने भतीजे को हिरासत में लिया
घटना की सूचना पर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराकर परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. तो वहीं, गांव में मातम पसरा हुआ है. यह पता चला कि, मृतक रामनाथ यादव के एक भी बाल बच्चे नहीं थे. फेसर थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि, दिल मोहम्मद गंज गांव में एक मनचले युवक द्वारा अपने ही चाचा की पिट-पीटकर हत्या किए जाने की सूचना मिली है. सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की गई है. घटनास्थल से मनचले युवक राजू को हिरासत में लिया गया है. सदर अस्पताल में मृतक रामनाथ यादव के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










