Bihar Rain Alert: अगले 36 घंटे बिहार के लिए बेहद भारी, इन जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी, IMD ने किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

सांकेतिक फोटो

Bihar Rain Alert: बिहार के विभिन्न जिलों में इन दिनों रुक-रुककर बारिश हो रही है. तो कहीं बादल छाए हुए हैं. इस बीच अगले 36 घंटे बिहार के 22 जिलों के लोगों के लिए बेहद भारी होने वाले हैं. दरअसल, इन जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी दी गई है. साथ ही आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून की सक्रियता के कारण विभिन्न जिलों में बारिश का दौर देखा जा रहा है. कहीं दिनभर बादल छाए रह रहे हैं तो वहीं कई जिलों में भारी बारिश भी हो रहे हैं. इस बीच मौसम विभाग की माने तो, अगले 36 घंटे बिहारवासियों के लिए बेहद भारी माना जा रहा है. दरअसल, 22 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन 22 जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. इस 22 जिलों में पूर्णिया, औरंगाबाद, गया, अररिया, किशनगंज समेत अन्य जिले शामिल हैं. इन जिलों में तेज हवाएं भी चलने की संभावना है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी पटना समेत 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान कहीं बादल छाए रहेंगे तो कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी.लेकिन, उमस वाली गर्मी से लोग परेशान रहेंगे. इसके अलावा ऑरेंज अलर्ट भी जारी रहेगा. मौसम विभाग की ओर से राजधानी पटना में 28 जून के बाद भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ नमी के साथ हवा चल सकती है. अनुमान लगाया जा रहा है कि, 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है.

प्रमुख शहरों में तापमान

फिलहाल की बात करें तो, मुजफ्फरपुर में 28.0 मिमी, रजौन में 26.8 मिमी, नवादा के कौआकोल में 26.5 मिमी, जमुई के झाझा में 28.3 मिमी, शेखपुरा के शेखपुर सराय में 25.5 मिमी, मुंगेर में 27.5 मिमी की बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा मुख्य शहरों में तापमान की बात करें तो, पटना में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.2 डिग्री दर्ज किया गया. भागलपुर में अधिकतम 33.9 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस, गया में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस जबकि मुजफ्फरपुर में अधिकतम 34.0 डिग्री और न्यूनतम 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Also Read: Bihar Special Train: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, इन 4 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का बढ़ा समय…

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन