ePaper

पटना में आग का तांडव, चितकोहरा में आग से जले कई आशियाने, विकास भवन में आग लगने के बाद दफ्तरों से बाहर निकले अधिकारी

Updated at : 04 May 2024 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
Fire In Patna

पटना में एक बार फिर से अगलगी की घटना घटी है. शनिवार को चितकोहरा पुल और विकास भवन में आग लग गई

विज्ञापन

Fire In Patna : पटना में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान की वजह से आग लगने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं. बीते कुछ दिनों में शहर के विभिन्न इलाकों में आग का तांडव देखें को मिला. राजधानी के पाल होटल और बांस घाट के पास लगी आग इसका उदाहरण हैं. अब इसी कड़ी में शनिवार को शहर के दो इलाकों में अगलगी की घटना देखने को मिली. पहली घटना चितकोहरा पुल के नीचे स्थित झोपड़पट्टी में घटी. तो वहीं दूसरी आग विकास भवन सचिवालय में लगी.

चितकोहरा में आग से जले कई आशियाने

शनिवार की दोपहर में एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के चितकोहरा पुल के नीचे स्थित झोंपड़पट्टी में अचानक आग लग गई. आग इतनी भयावह थी की 6 से 7 झोंपड़ियां इसकी चपेट में आयीं और जलकर खाक हो गई. इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. गनीमत रही की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

विकास भवन में आग से हड़कंप

दूसरी तरफ शहर के विकास भवन सचिवालय में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. भवन में स्थित उद्योग विभाग के स्टोर में आग लगते ही दफ्तरों में बैठे अधिकारी और कर्मी आनन-फानन में दफ्तर से बाहर भागे. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. आग पर तुरंत ही काबू पा लिया गया, इस वजह से हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

पटना में लगातार हो रही आग लगने की घटना

पटना में इन दिनों लगातार आग का तांडव देखने को मिल रहा है. इन आग लगने की घटनाओं में की लोगों के आशियाने जलकर खाक हो चुके हैं. इन घटनाओं में की लोगों ने अपने परिजनों को भी खोया है. बीते दिनों पटना के पाल होटल में लगी आग की वजह से अब तक आठ लोग जान गंवा चुके हैं. वहीं शुक्रवार को शहर के बांस घाट के पास लगी आग में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ.

Also Read: पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव को बताया शहजादा, दरभंगा एम्स पर कही ये बात

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन