ePaper

बाढ़ से हुए फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगा मुआवजा

Updated at : 23 Sep 2024 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ से हुए फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगा मुआवजा

गंगा किनारे बसे जिलों में आयी बाढ़ से फसलों की हुई क्षति का आकलन होगा

विज्ञापन

गंगा किनारे बसे जिलों में आयी बाढ़ से फसलों की हुई क्षति का आकलन होगा

संवाददाता, पटना

सितंबर माह में गंगा किनारे बसे जिलों में आयी बाढ़ से फसलों की हुई क्षति का आकलन होगा. पंचायतवार फसल क्षति का आकलन कर 24 घंटे में रिपोर्ट देने का कृषि सचिव संजय अग्रवाल ने आदेश दिया है. श्री अग्रवाल ने कहा है कि बाढ़ से क्षति हुई फसलों के अलावा आगामी फसल लगाने के लिए विभाग की ओर से किसानों को मदद की जायेगी. जल स्तर बढ़ने से प्रभावित जिलों में कृषि विभाग के अधिकारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गयी हैं. कृषि सचिव ने रविवार को मुख्यालय, प्रमंडल और जिला कृषि पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण कर किसानों को मदद करने का आदेश दिया. कृषि सचिव ने सभी जिला कृषि पदाधिकारियों, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं कृषि समन्वयकों को खेतों में जाकर फसल क्षति का आकलन करने का निर्देश दिया.

कृषि भवन में नियंत्रण कक्ष बनाया गया

कृषि सचिव ने कहा कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए विभागीय

स्तर पर किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निबटने के लिए कृषि भवन, मीठापुर में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. यहां फसल क्षति संबंधित सूचना प्राप्त की जायेगी. इसके लिए कृषि निदेशक नितिन कुमार सिंह को वरीय नोडल पदाधिकारी तथा सुशील कुमार, संयुक्त निदेशक (सांख्यिकी) प्रभारी पदाधिकारी नियुक्त किये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन