ePaper

Bihar Weather: बिहार से ठंड के मौसम की विदाई, सभी जिलों में बढ़ा तापमान

Updated at : 12 Mar 2024 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather: बिहार से ठंड के मौसम की विदाई, सभी जिलों में बढ़ा तापमान

बिहार में ठंड का मौसम विदाई की बेला में है. सभी जिलों का तापमान बढ़ रहा है. वैसे रात में ठंड का एहसास अभी कुछ दिन बना रहेगा और होली तक लू चलने की संभावना भी नहीं है.

विज्ञापन

पटना. बिहार से मौसम-ए-ठंड की विदाई शुरू हो गयी है. बिहार में अब गर्मी सताने लगी है. पुरवैया चलने की वजह से बिहार के सभी जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. अगले तीन-चार दिनों में इसमें दो से चार डिग्री सेल्सियस के इजाफे का पूर्वानुमान है. खासतौर पर उच्चतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. हालांकि रात में हल्की कनकनी भी महसूस हो रही है.

खगड़िया रहा बिहार का सबसे गर्म जिला

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बिहार में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया जिला सबसे गर्म रहा, इसके बाद मोतिहारी जिले का तापमान भी 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी के अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री ऊपर जाने के साथ 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इन जिलों में बढ़ेगा तापमान

इसी के साथ पटना, जमुई मधुबनी, गोपालगंज, दरभंगा, सुपौल, अररिया, फारबिसगंज, बेगूसराय, भागलपुर, नवादा, पटना, गया, औरंगाबाद, शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर आदि जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार ही रहा. वहीं किशनगंज के तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस के गिरावट के साथ 30 डिग्री सेल्सियस रहा.

Also Read: बिहार में जमाबंदी का ऑन लाइन रशीद हुआ मान्य, जमीन मालिक जल्द से जल्द करा लें यह काम

सेहत का रखना होगा ध्यान

मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने के कारण लू की स्थिति नहीं रहेगी. ऐसे में होली के मौके पर भी मौसम सामान्य ही बना रहेगा. तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण सुबह-शाम हल्की ठंड रहेगी. ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा. विभाग के अनुसार, मार्च में दो से तीन बार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पड़ेगा. इस कारण असमय वर्षा होने के साथ न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन