कैंपस : सीबीएसइ : असिस्टेंट सेक्रेटरी के लिए अगस्त में ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी परीक्षा

Published at :10 May 2024 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : सीबीएसइ : असिस्टेंट सेक्रेटरी के लिए अगस्त में ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सहायक सचिव (शैक्षणिक, प्रशिक्षण और कौशल विभाग) समेत विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे गये थे.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सहायक सचिव (शैक्षणिक, प्रशिक्षण और कौशल विभाग) समेत विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे गये थे. बोर्ड की ओर से निर्णय लिया गया है कि सभी प्रशासनिक पदों के लिए अगस्त माह से ऑफलाइन मोड में परीक्षा आयोजित की जायेगी. इनमें सहायक सचिव प्रशिक्षण और मल्टीमीडिया एवं मास कम्यूनिकेशन विषयों में कम आवेदन आने की वजह से इन पदों को रद्द कर दिया गया है. इन पदों के लिए आवेदन देने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क वापस कर दिया जायेगा. सहायक सचिव शैक्षणिक और कौशल शिक्षा, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी पद के लिए परीक्षा तीन अगस्त, कनिष्ठ लेखाकार, लेखा अधिकारी पद के लिए 10 अगस्त और सहायक सचिव प्रशासन, कनिष्ठ अभियंता व लेखाकार के लिए परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन