Patna News: पटना के गांधी मैदान में आम लोगों की एंट्री पर इस दिन से रोक, जानिए वजह
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Dec 2025 7:39 AM
गांधी मैदान की सोशल मीडिया से ली गई तस्वीर
Patna News: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट मोड में है. सुरक्षा और रिहर्सल व्यवस्था के चलते 5 जनवरी से गांधी मैदान आम लोगों के लिए बंद रहेगा, जबकि पूरे आयोजन पर कड़ी नजर रखी जाएगी.
Patna News: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सुरक्षा और व्यवस्थाओं का व्यापक खाका तैयार कर लिया गया है. इसके तहत 5 जनवरी से गांधी मैदान में आम लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी. इस दौरान मॉर्निंग वॉक करने वालों को भी मैदान में जाने की अनुमति नहीं होगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह रोक 26 जनवरी के मुख्य समारोह तक लागू रहेगी.
परेड और अन्य कार्यक्रमों की रिहर्सल 11 जनवरी से रोजाना सुबह 7:30 बजे शुरू होगी. वहीं 24 जनवरी को सुबह 9 बजे फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी. गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी को सुबह 9 बजे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान गांधी मैदान में झंडोत्तोलन करेंगे.
तैयारियों की समीक्षा को लेकर हुई बैठक
तैयारियों की समीक्षा को लेकर बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई. बैठक में डीएम और एसएसपी को संयुक्त आदेश जारी कर विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखने का निर्देश दिया गया. उपविकास आयुक्त को निर्देश दिया गया कि झांकियों की अधिकतम ऊंचाई 15 फीट रखी जाए और उनके निर्माण के लिए वाटरप्रूफ पंडाल बनाए जाएं.
गांधी मैदान में लगेंगे 128 सीसीटीवी कैमरे
समारोह के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से 128 सीसीटीवी कैमरों से पूरे गांधी मैदान और आसपास के इलाकों की निगरानी की जाएगी. मौके पर डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम, एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा, नगर आयुक्त यशपाल मीणा और उपविकास आयुक्त समीर सौरभ मौजूद रहे.
2100 विशिष्ट अतिथियों को भेजे जाएंगे आमंत्रण पत्र
इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए 2100 विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रण पत्र भेजे जाएंगे. इनमें मुख्यमंत्री, राज्य के सभी मंत्री, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, मेयर, जिला परिषद अध्यक्ष, मुख्य सचिव, डीजीपी समेत सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे.
इन जगहों पर आप कर सकते हैं मॉर्निंग वॉक
गांधी मैदान बंद रहने की अवधि में मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए प्रशासन ने पांच वैकल्पिक स्थान तय किए हैं. इनमें जेपी गंगा पथ का फुटपाथ, ईको पार्क, हार्डिंग पार्क, पटना कॉलेज मैदान और साइंस कॉलेज मैदान शामिल हैं. इनमें जेपी गंगा पथ को सबसे उपयुक्त विकल्प बताया गया है, क्योंकि यह गांधी मैदान के सबसे नजदीक स्थित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










